Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना, सात दिनों तक लोगों को मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Update झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। सोमवार को वर्षा हुई और यह सात सितंबर तक होती रहेगी। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के अलावा मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी रांची में भी सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Tue, 05 Sep 2023 07:03 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। सोमवार को वर्षा हुई और यह सात सितंबर तक होती रहेगी। राज्य के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे वर्षा की संभावना है। सोमवार को राजधानी में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम बदल गया है।

इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के अलावा मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी रांची में भी सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

इन जिलों के लिए जारी अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसी तरह की संभावना हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले के लिए भी जाहिर की गई है। यहां भी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूरे राज्यभर में मौसम सक्रिय है। इस महीने में अच्छी वर्षा हुई तो जलाशयों में जल का स्तर बढ़ेगा। इस बारिश से वैसे किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने रोपनी पूरी कर ली है।

- अभिषेक आनंद मौसम वैज्ञानिक, रांची