Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather Today: फिर मेहरबान हुआ मानसून! रांची सहित कई जिलों में मूसलाधार वर्षा, अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

झारखंड में एक बार फिर मानसून मेहरबान है। बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय होने का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले तीन से पांच दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। मानसून सक्रिय होने का सीधा लाभ किसानों मिल रहा है।

By kumar Gaurav Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
झारखंड में एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में फिर से एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। मंगलवार को राजधानी समेत रांची के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा हुई है। मानसून के सक्रिय होने से किसानों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में अगले तीन से पांच दिनों तक रूक-रूक कर वर्षा होती रहेगी। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। किसान रोपनी से संबंधित कार्यो में जुट जाएं।

अगस्त और सितंबर माह में काफी अच्छी वर्षा ही उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण पूरा सिस्टम ओडिसा के हिस्सों में सक्रिय है। वहीं मंगलवार को राजधानी में दिनभर उमस बनी रही, दोपहर के बाद अच्छी वर्षा देखने को मिली।

तो इस वजह से हुई झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय होने की वजह से ही राजधानी में मंगलवार को अच्छी वर्षा हुई है। वहीं, मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

कहां कितनी बारिश हुई

मंगलवार को राजधानी में 66.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि जमशेदपुर में सात मिलीमीटर और डाल्टेनगंज में 7.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। सिमडेगा, पलामू, साहेबगंज, खूंटी, गढ़वा, चतरा में भी हल्की वर्षा हुई है। 

रांची के बाद सबसे अधिक वर्षा सिमेडगा में 17 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है। अधिकतम 35.8 डिग्री सेल्सियस सराईकेला को रिकार्ड किया गया।

पांच दिनों तक इन जिलों में वर्षा

मानसून का असर पांच दिनों तक खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में रहेगा। रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ में मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

यह भी पढ़ें: Budget 2024: झारखंड को मिली कई सौगातें, आदिवासियों के लिए लॉन्च होगी स्पेशल स्कीम; 'पूवोदय' योजना का भी एलान

PMAY-U Scheme: CM हेमंत ने दिया 256 परिवारों को नए घर का तौहफा, मुड़मा कुष्ठाश्रम परिसर का बदला गया नाम