Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में 24 मई तक बारिश के आसार, आज के मौसम का हाल जानें...

Jharkhand Weather News मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में 24 मई तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Thu, 19 May 2022 07:21 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावन।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। रांची के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राजधानी समेत आसपास के जिलों में 24 मई तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना रांची, धनबाद और जामताड़ा के कुछ हिस्सों में है, जहां तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं देवघर और गिरिडीह जिले में भी बारिश को लेकर संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। साथ ही इन जिलों के कुछ भागों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो डाल्टेनगंज में राज्य में सर्वाधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है। वहीं जामताड़ा में सबसे अधिक 56.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 39.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज भी राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश की भी संभावना है।

बता दें कि राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य व दक्षिणी पूर्वी हिस्से यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के साथ-साथ रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी 24 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और आंशिक बारिश का पूर्वानुमान किया गया है।

बारिश के बाद तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे के दरम्यान राजधानी रांची का तापमान अधिकतम 39.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सिय, सडाल्टेनगंज का अधिकतम 44.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम 41.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का अधिकतम 40.2 जबकि न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम 37.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस, साहेबगंज का अधिकतम 33.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम 41.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।