Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मौसम ने बदली करवट, झारखंड के 18 जिलों में आज हो सकती है बारिश

पिछले तीन चार दिनों की गर्मी के बाद गुरूवार की रात से हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से आराम मिली। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित 18 जिलों में ....

By Vikram GiriEdited By: Updated: Fri, 18 Sep 2020 10:00 AM (IST)
Hero Image
मौसम ने बदली करवट, झारखंड के 18 जिलों में आज हो सकती है बारिश

रांची (जागरण संवाददाता)। पिछले तीन चार दिनों की गर्मी के बाद गुरूवार की रात से हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से आराम मिली। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित 18 जिलों में शुक्रवार गर्जन के साथ हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, साहेबगंज जिले के लिए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक दवाब का चक्रवर्ती क्षेत्र बन रहा है। 20 सितंबर तक पूर्ण रूप से सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद राज्य एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। झारखंड राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 32.8 मिमी विश्रामपुर में दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रांची में जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर और मेदिनीनगर में दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मंगलवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया था। उमस भी हो रही थी। मगर अब अगले दो से तीन दिन तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।