Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Floor Test: कल चंपई सोरेन की अग्निपरीक्षा, हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हुए विधायक, JMM-Congress ने दिया ये नया निर्देश

Jharkhand Floor Test झामुमो और कांग्रेस के विधायक हैदराबाद से रांची क लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच झामुमो ने फ्लोर टेस्ट को लेकर नया निर्देश जारी कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब एक व्हिप जारी कर दिया है। विधानसभा में सोमवार को विश्वास मत के दौरान सारे विधायकों को सरकार के पक्ष में मतदान करने संबंधी निर्देश दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 04 Feb 2024 08:23 PM (IST)
Hero Image
हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हुए झामुमो कांग्रेस के विधायक

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा में सोमवार को चंपई सरकार विश्वास मत प्रस्ताव का सामना करेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों ने इस संबंध में अलग-अलग व्हिप जारी किया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन ने पार्टी की ओर से विधायकों को व्हिप जारी करते हुए विधानसभा में उपस्थित होने को कहा है।

विश्वास मत प्रस्ताव पर सारे विधायक पक्ष में मतदान करेंगे। उधर, कांग्रेस की ओर से भी पार्टी विधायकों को व्हिप जारी किया गया है। मतदान के दौरान सारे विधायकों को पक्ष में वोटिंग करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि व्हिप का उल्लंघन करने पर पार्टी विधायकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है।

विधानसभा में दलीय स्थिति

झामुमो - 29

भाजपा -26 (बाबूलाल मरांडी को मिलाकर)

कांग्रेस - 17 (प्रदीप यादव को मिलाकर)

आजसू पार्टी - 03

सीपीआइ माले - 01

राष्ट्रवादी कांग्रेस - 01

राजद - 01

अन्य - 02

मनोनीत - 01

रिक्त - 01

यह भी पढ़ें-

फ्लोर टेस्ट से पहले चंपई सोरेन को लगा बड़ा झटका, एक विधायक ने सरकार को समर्थन देने से किया इनकार

Champai Soren को इन विधायकों के टूटने का सता रहा डर! अब इस फॉर्मूल के तहत हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर