Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2024: 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JMM-कांग्रेस, राजद-वाम दलों को मिलीं सिर्फ इतनी सीटें; तेजस्वी नाराज

Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन सियासी गुणा-गणित फाइनल करने में जुट गए हैं। इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि राजद और भाकपा माले 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 19 Oct 2024 04:11 PM (IST)
Hero Image
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय।

जागरण टीम, रांची। झारखंड में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन सियासी गुणा-गणित फाइनल करने में जुट गए हैं। इस बीच, शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक हुई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि राजद और भाकपा माले 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे हैं। तीनों के बीच, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आईएनडीआईए गठबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजद सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से खुश नहीं है। नेता मनोज कुमार झा ने सीट शेयरिंग के फैसले को झामुमो और कांग्रेस का एकतरफा फैसला बताया है।

(खबर अपडेट की जा रही है।)

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने आजसू से दिया इस्तीफा

Hemant Soren Nomination: सीएम हेमंत सोरेन कब करेंगे नामांकन? फाइनल तारीख आई सामने; पढ़िए उनका पूरा कार्यक्रम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।