Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: झामुमो का BJP Candidate List पर निशाना, कहा- 66 में 35 से अधिक प्रत्याशी दलबदलू; जारी की लिस्ट

Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा की घोषित प्रत्याशियों की सूची पर निशाना साधा है। झामुमो का कहना है कि भाजपा ने 35 से अधिक ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है जो दूसरे दलों से आए हैं। झामुमो ने जारी सूची में इन नेताओं के नाम और उनकी पूर्व की पार्टी का भी उल्लेख किया है।

By Pradeep singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 21 Oct 2024 09:49 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के 66 में 35 से अधिक प्रत्याशी दलबदलू - झामुमो। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की सूची की आड़ में निशाना साधा। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इसमें से 35 से अधिक प्रत्याशी ऐसे हैं, जो दूसरे दलों से आए हैं।

भाजपा के कार्यकर्ता आजीवन झोला और झंडा ढ़ोते रहें और दल-बदलकर आने वालों को पार्टी टिकट दे। जारी की गई सूची में वैसे नेताओं के नाम और उनकी पूर्व की पार्टी का भी उल्लेख किया गया है।

झामुमो की जारी सूची में इन नेताओं के नाम 

सूची में बताया गया है कि बाबूलाल मरांडी झाविमो से, लोबिन हेंब्रम झामुमो से, परितोष सोरेन झाविमो से, माधव महतो झाविमो और आजसू से, सीता सोरेन झामुमो से, देवेंद्र कुंवर झाविमो से, चार चुनाव हारने वाले गंगा नारायण आजसू व झाविमो से, रंधीर सिंह झाविमो से आए हैं।

इसके अलावा, अमित यादव निर्दलीय, मनोज यादव कांग्रेस से, रौशन चौधरी आजसू से, प्रदीप प्रसाद निर्दलीय, नागेंद्र महतो झाविमो से, मंजू देवी कांग्रेस से, मुनिया देवी झामुमो से, निर्भय शाहाबादी झाविमो से, अमर बाउरी झाविमो से, अपर्णा सेनगुप्ता फारवर्ड ब्लाक से आए हैं।

वहीं, बाबूलाल सोरेन और चम्पाई सोरेन झामुमो से, गीता बलमुचू यूजीडीपी से, गीता कोड़ा कांग्रेस से, शशिभूषण समद झामुमो से, नवीन जायसवाल झाविमो से, सनी टोप्पो कांग्रेस से, अरुण उरांव कांग्रेस से, प्रकाश राम झाविमो से, शशि भूषण मेहता झामुमो से, आलोक चौरसिया झाविमो से, रामचंद्र चंद्रवंशी राजद से, कमलेश सिंह एनसीपी से, सतेंद्र नाथ तिवारी झाविमो से, भानु प्रताप शाही फारवर्ड ब्लाक से आए हैं।

राजद के सभी निष्कासित नेता पार्टी में वापस

बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष व राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद से निष्कासित सभी नेताओं को वापस पार्टी में शामिल करा दिया है।

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि राजद से निष्कासित पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, युवा राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश के पूर्व महासचिव विनोद यादव को कुछ दिन पूर्व दल से निष्कासित किया गया था।

उनकी वापसी के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि सभी नेता दल हित में दल के लिए कार्य करते रहेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें: JMM Candidate List: हेमंत सोरेन ने तैयार की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगी घोषणा; पढ़ें संभावित कैंडिडेट के नाम

Jharkhand Politics: झारखंड में टिकट देकर BJP ने प्रत्याशियों को दे दिया नया निर्देश, जनता के बीच रखनी होगी 3 बात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।