Move to Jagran APP

काका बाबा मंगाए दे मोर ले बांस के बहंगी, मोय सूप दउरा लेइके जाबो माइ के दुआरी..

महापर्व छठ पर्व की धूम घरों से लेकर बाजार तक है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 08 Nov 2021 06:00 AM (IST)
Hero Image
काका बाबा मंगाए दे मोर ले बांस के बहंगी, मोय सूप दउरा लेइके जाबो माइ के दुआरी..

रघुवीर प्रसाद, रांची : महापर्व छठ पर्व की धूम घरों से लेकर बाजार तक है। घरों में छठ पूजा के गीत बजने लगे हैं। छठ के गीत भोजपुरी, मगही और मैथिली में सुनने को मिलते हैं। अब इन सबमें झारखंड की खूबसूरत संगीत और बोली में छठ के गीत बाजार में उपलब्ध है। नागपुरी और खोरठा में भी छठ के गीत बज रहे हैं। इन्हें आप यूट्यूब पर भी सुन सकते हैं। इन गीतों की खासियत है कि इनके बोल पारंपरिक गीतों के ही हैं मगर भाषा अलग और संगीत झारखंडी है।

काका बाबा मंगाए दे मोर ले बांस के बहंगी, मोय सूप दउरा लेइके जाबो माइ के दुआरी.. और एको पैसा नरवे मोर ठिना ए सजना कइसे करबू छठ पूजा.. जैसी नागपुरी गीत लोगों को लुभा रही है। बीप्स इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक की निर्देशक मिताली घोष के द्वारा गाये इन गीतों को लोगों ने काफी सराहा है। मिताली घोष ने बताया कि उनका पहला नागपुरी गाना काका बाबा..से था जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली। साथ ही वह भोजपुरी, नागपुरी और बंगाली भाषा में भी छठ के गीत गा चुकी है।

कांचे कांचे पतवा के कांचे रे बहंगिया सुंदर लागेला.., छठी माई के परबीया सुंदर सुंदर लागेला.. खोठरा भाषा में यह छठ गीत यूट्यूब पर घूम मचाया हुआ है। लाला सुजीत लाल के द्वारा लिखे गए इस गीत को स्वर सुनील कुमार ने दिया है। इसे यूट्यूब चैनल बी सीरीज खोरठा द्वारा प्रदर्शित किया गया है। झारखंड रीजनल म्यूजिक के निर्देशक जयकांत इंदवार ने बताया कि नागपुरी गीतों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हाल ही में नागपुरी छठ गीत आलक छठ कर बहार, हे छठी मईया सुनु अरजिया और बांस कर सुपवा जैसे गीत रिलीज हुए हैं। लोगों को खूब भा रहा है खेसारी का गीत : छठ पर्व के अवसर पर भोजपुरी गीत का रंग चढ़ जाए तो ऐसे में छठ पर्व का आंनद और बढ़ जाता है। ऐसे में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का गीत, महिमा छठी मईया का रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही यह गीत लोगों को खूब भा रहा है। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते हैं। गीत में छठ घाटों में सूर्य की पूजा करते लोगों को अच्छी तरह दर्शाया गया है। खेसारी के द्वारा गाया गया यह गीत को वेब म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मनोहर सिंह का कइसे करीं छठ मचा रहा धूम :

भोजपुरी गायक मनोहर सिंह का छठ पर गाया गया गाना कइसे करीं छठ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में गरीब छठ भक्त के बारे में गाया गया है। लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

-----------

चंदन के गीत को गुन-गुना रहे है लोग : छठ गीत 'देखी के होई गइले भोर' को झारखंड के सरायकेला जिला के चंदन सिंह ने अपने युट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गीत को लोग गुन-गुना रहे हैं। इस गीत को पंकज सिंह ने प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक आशीष रंजन रिलैक्स यूपी सुनील का है। वीडियो का निर्देशन अमित एवं आयुष ने किया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।