Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karpoori Thakur Death Anniversary: पुण्‍यतिथि पर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन, पढ़ें नेताओं के संदेश...

Karpoori Thakur Death Anniversary Today बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्‍यतिथि के मौके पर लोग श्रद्धापूर्वक अपने नेता को याद कर रहे हैं। झारखंड में नेताओं ने जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Wed, 17 Feb 2021 06:19 PM (IST)
Hero Image
Karpoori Thakur Death Anniversary: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्‍यतिथि के मौके पर लोग श्रद्धापूर्वक उन्‍हें याद कर रहे हैं।

Karpoori Thakur Death Anniversary रांची, जेएनएन। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्‍यतिथि के मौके पर लोग श्रद्धापूर्वक उन्‍हें याद कर रहे हैं। झारखंड में नेताओं ने जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कर्पूरी ठाकुर के प्रति अपना जुड़ाव दर्शाया। उन्‍होंने लिखा- शोषितों, वंचितों की आवाज रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संदेश में लिखा- सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन।

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने अपने संदेश में लिखा- सहज, सरल, मृदुभाषी, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति, गरीबों तथा वंचितों की सशक्त आवाज एवं कुशल राजनीतिज्ञ रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।