Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लड़का-लड़की में आंखें हुई चार, शादी के लिए परिजन नहीं हुए तैयार; थाने में पुलिस ने कराया विवाह

Koderma Jharkhand News झुमरी तिलैया थाना परिसर में बने मंदिर में बुधवार रात में शादी हुई। वधु पक्ष के स्वजन मौजूद रहे लेकिन वर पक्ष से कोई नहीं आया। प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 06:30 PM (IST)
Hero Image
Koderma Jharkhand News प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

कोडरमा, जासं। Koderma Jharkhand News कोडरमा के झुमरी तिलैया में एक लड़के-लड़की को प्‍यार हो गए। वे दोनों शादी करने के लिए भी तैयार हो गए, लेकिन उनके परिजन इसके खिलाफ हो गए। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने बुधवार को तिलैया थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। बाद में पहल करते हुए पुलिस ने थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इस दौरान वधु पक्ष के स्वजन मौजूद रहे। वर पक्ष की मां को रिश्ता स्वीकार नहीं होने के कारण उनकी तरफ से एक भी रिश्तेदार नहीं आया।

चतरा के पथरा निवासी अमन विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा झुमरीतिलैया में किराये के मकान में रहते हैं। वह जेजे कॉलेज से स्नातक कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व डोमचांच में शादी समारोह में उनकी मुलाकात नेहा विश्वकर्मा से हुई। दोनों की मुलाकात के बाद अमन की मां अन्नू देवी व नेहा की माता के बीच दोनों की शादी को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद नेहा और अमन में फोन पर लगातार बातचीत होने लगी और उनमें गहरा प्रेम हो गया। इससे नेहा व अमन के स्वजन बेखबर थे।

पिछले दिनों दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर नेहा के स्वजन ने उसकी शादी कहीं और करने का फैसला किया। इससे नाराज होकर नेहा घर-परिवार को छोड़कर 9 मार्च को अमन के पास तिलैया आ गई और अमन से शादी करने की बात स्वजन को फोन के माध्यम से दी। दबाव में नेहा के पिता व अन्य स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन अमन की मां तैयार नहीं हुई। इस पर प्रेमी जोड़े ने तिलैया पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़के व लड़की की रजामंदी होने पर दोनों की बुधवार रात करीब नौ बजे शादी कर दी गई।