Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amit Shah: रांची में अमित शाह की सुरक्षा में चूक! काफिले का पीछा कर रहा था नशे में धुत्त शख्स, DSP ने दिया बयान

Amit Shah Security Laps झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता इसमें शामिल हुए। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बैठक में हिस्सा लिया। वहीं रांची एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक की बात सामने आई है जिस पर डीएसपी का बयान आया है।

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sat, 20 Jul 2024 04:23 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो

एएनआई, रांची। Amit Shah Security Laps रांची में शनिवार को भाजपा के कार्यक्रम में जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सूरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। इसे मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये सभी नशे में थे।

अब इस मामले पर रांची डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा का बयान सामने आया है कि उन्होंने कहा कि आरोपी गृह मंत्री अमित शाह काफिले में नहीं घुस पाए थे। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया।

काफिले का पीछा कर रहे थे बाइक सवार युवक

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे थे। इस दौरान जब रांची एयरपोर्ट से उनका काफिला कार्यकर्म स्थल के लिए रवाना हुआ, तभी बाइक सवार दो युवक काफिले का पीछा करने लगे। 

हालांकि, पुलिस ने उन युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएसपी ने गिरफ्तार किए गए युवकों से पूरे मामले को लेकर बताने को कहा। इस दौरान दोनों युवकों ने नशे में होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा में चूक जैसी तो कोई बात नहीं लग रही है।    

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Politics: CM हिमंत के दौरे के खर्च को लेकर मचा सियासी बवाल, असम पुलिस ने झारखंड के DGP को भेजा पत्र

Amit Shah: 'हमारी सरकार बनने के बाद...', बांग्लादेशी घुसपैठ पर रांची से अमित शाह ने दे दिया बड़ा संदेश