Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Chunav 2024 : झारखंड में 14 सीटों में आठ में बढ़ा मतदान, 12 में वोट करने में आगे रही आधी आबादी

Lok Sabha Chunav 2024 झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया खत्‍म हो गई है। इनमें से 2 संसदीय सीटों पर वोट करने में महिलाएं पुरुषों से आग रहीं। केवल रांची और जमशेदपुर में मतदान करने में पुरुष मतदाता आगे रहे। वहीं छह सीटों में मतदान में गिरावट दर्ज की गई। सातवें चरण के चुनाव में 66.19 प्रतिशत पड़े वोट

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:31 AM (IST)
Hero Image
झारखंड में सातवें चरण के चुनाव में 66.19 प्रतिशत पड़े वोट

राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Chunav 2024 : इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 66.19 प्रतिशत वोट पड़े। इन सभी सीटों में आठ सीटों पर इस बार अधिक मतदान हुआ। वहीं, छह सीटों में मतदान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 12 संसदीय सीटों पर वोट करने में महिलाएं पुरुषों से आग रहीं। सिर्फ रांची और जमशेदपुर में मतदान करने में पुरुष मतदाता आगे रहे। यह अंतर भी काफी कम है।

सातवें चरण की तीन सीटों मतदान का आंकड़ा जारी

वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में झारखंड में 66.80 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह, इस बार 0.61 प्रतिशत कम वोट पड़े।

चुनाव आयोग ने सातवें चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया है। इस चरण में कुल 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राजमहल में 70.78 प्रतिशत, दुमका में 73.87 प्रतिशत और गोड्डा में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह झारखंड के सभी 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत 66.19 प्रतिशत रहा।

राज्य के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ 13 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं से अधिक पुरुषों ने मतदान किया है।

2019 के चुनाव में भी महिलाओं ने किया था अधिक मतदान

बता दें कि वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों पर कुल 66.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। पुरुषों से अधिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा था। जहां 65.11 प्रतिशत पुरुषों ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया था, वहीं 68.26 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।

किस चरण में कितना मतदान

पहला चरण

संसदीय क्षेत्र 2019 2024
सिंहभूम  69.26 69.32
खूंटी  69.25 69.93
लोहरदगा  66.30 66.45
पलामू 66.34 61.27

दूसरा चरण

कोडरमा 66.68 61.81
चतरा 64.97 63.69
हजारीबाग 64.85 64.39

तीसरा चरण

रांची 64.49 65.36
धनबाद 60.47 62.06
जमशेदपुर 67.19 67.68
गिरिडीह 67.12 67.23

चौथा चरण

दुमका 73.43 73.87
गोड्डा 69.57 68.63
राजमहल 72.05 70.78

जिन छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में इस बार कम मतदान हुआ है, वे सभी बिहार की सीमा से जुड़े क्षेत्र हैं। संभावना है कि उस इलाके में पलायन आदि कारणों से ऐसा हुआ हो- के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड।

ये भी पढ़ें:

Congress Meeting: नतीजों से पहले कांग्रेस की मीटिंग, बैठक में मांगी झारखंड की चुनावी स्थिति की जानकारी

Dhanbad News: मतगणना के दिन शांति-सुरक्षा को लेकर की गई ये व्यवस्था, 29 मजिस्ट्रेट किए गए प्रतिनियुक्त

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें