Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni: धोनी के धोखाधड़ी करने वाले ने किया सरेंडर, आरोपित पर 15 करोड़ रुपये के फ्रॉड का है आरोप

शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित मिहिर दिवाकर ने अदालत में सरेंडर किया और कोर्ट ने आरोपित को 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों के साथ जमानत दे दी है। आरोपित ने कोर्ट में बेल बॉन्ड भी जमा किया। आरोपित पर फर्जीवाड़ा करके धोनी को 15 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

By Manoj Singh Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:05 PM (IST)
Hero Image
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को कोर्ट ने दी जमानत

राज्य ब्यूरो, रांची। MS Dhoni न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपित पूर्व बिजनेस पार्टनर अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर ने शनिवार को सरेंडर किया।

इस दौरान उनकी ओर से बेल बॉन्ड जमा किया गया। अदालत ने मिहिर दिवाकर को 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की। इससे पूर्व वह अपने अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा के साथ अदालत पहुंचे और सरेंडर किया।

शनिवार को किया था कोर्ट में सरेंडर

मिहिर दिवाकर को पिछले महीने अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की थी। उसी आदेश के आलोक में वह शनिवार को अदालत में सरेंडर किया। इसी मामले में आरोपित उनकी पत्नी सौम्या दास को अग्रिम जमानत की सुविधा प्राप्त है।

15 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

बता दें कि मिहिर दिवाकर पर फर्जीवाड़ा करके धोनी को 15 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। यह शिकायतवाद धोनी की ओर से सीमांत लोहानी ने दर्ज कराया है। धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी ने अक्टूबर 2023 में मुकदमा किया है। दर्ज शिकायतवाद पर पहली बार पांच जनवरी को अदालत में सुनवाई हुई थी।

सुनवाई के दौरान मामले में धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी का बयान शपथपत्र पर दर्ज किया गया। जिसमें उन्होंने मिहिर दिवाकर एवं सौम्या दास के ऊपर लगाए आरोपों के बारे में बयान दिया। आगे की सुनवाई में मामले में शिकायतकर्ता की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया गया था। जिसके आधार पर अदालत ने संज्ञान लिया है।

ये भी पढे़ं-

8 जुलाई को CM हेमंत सोरेन की कैबिनेट का होगा विस्तार, इन 2 चेहरों को मिल सकती है जगह; सभी मंत्री फिर लेंगे शपथ

Hemant Soren: हेमंत सोरेन को घेरने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, विधानसभा में दो मुद्दों पर होगी आक्रामक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें