Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi: माओवादी संगठन JJMP सब जोनल कमांडर मनोज परहिया गिरफ्तार, रंका में आतंक का पर्याय बन चुका था 5 लाख इनामी

झारखंड के रंका अनुमंडल क्षेत्र के रमकंडा और भंडरिया थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चके प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर मनोज परहिया को डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर रमकंडा पुलिस ने रविवार को पठसर जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि सब जोनल कमांडर मनोज परहिया पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

By Sandeep KeshriEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sun, 30 Jul 2023 06:16 PM (IST)
Hero Image
गिरफ्तार किए गए जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर मनोज परहिया के संबंध में जानकारी देते डीएसपी संतोष कुमार। (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, गढ़वा: रंका अनुमंडल क्षेत्र के रमकंडा और भंडरिया थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चके प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर मनोज परहिया को डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर रमकंडा पुलिस ने रविवार को पठसर जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को रंका थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा को रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे पठसर जंगल में शनिवार के देर रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर मनोज परहिया के अपने अन्य साथियों के इंतजार में रूके होने की सूचना मिली थी ।

पुलिस को देखते ही भागने लगा था मनोज परहिया

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम का गठन कर रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे पठसर जंगल में उग्रवादी के गिरफ्तारी के लिए रवाना होने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल प्रसाद गुप्ता एवं क्यूआरटी के शस्त्र बलों के साथ संबंधित जंगल की घेराबंदी की गई। पुलिस बल को अपनी ओर आते देख नक्सली मनोज परहिया विपरीत दिशा में भागने लगा मगर सतर्क पुलिस बलों ने उसे उसे घेरकर पकड़ लिया।

इन थानों में दर्ज हैं कई संगीन आपराधिक मामले

गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ रमकंडा और भंडरिया थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में टीएसपीसी संगठन के लिए भी काम कर चुका है। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने एवं सूचना आदान प्रदान करने में प्रयुक्त किए जाने वाले एक मोबाइल फोन को उसके पास से पुलिस ने जब्त किया है ।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें