Move to Jagran APP

Banna Gupta: अनाज गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, नजारा देखते ही हो गए हैरान; तुरंत उठाया फोन और...

Banna Gupta गुरुवार को खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री बन्ना गुप्ता अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रांची के कडरू स्थित जेएसएफ एंड सीएससीएल का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की गंदगी और मौके से गायब अधिकारियों अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया। ये सब नजारा देखते ही मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की बात कही।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Fri, 12 Jul 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री बन्ना गुप्ता। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, रांची। Banna Gupta खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री का पदभार संभालने के बाद बन्ना गुप्ता गुरुवार को रांची के कडरू स्थित जेएसएफ एंड सीएससीएल यानि झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

गोदाम में गंदगी और वहां के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति को मंत्री ने गंभीरता से लिया। अनाज की बोरियों का वजन कराया गया तो उसमें भी कमी मिली। यह सब देखकर मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। गोदाम में अनाज सड़ रहा था।

उन्होंने दाल की बोरियों, चीनी और दूसरे सामान को जेसीबी की सहायता से जमीन खोदकर निकाला गया। मंत्री ने अनाज के सड़ने के मामले पर कार्रवाई की बात कही है।

गायब अधिकारियों को फोन कर बुलाया

मंत्री बन्ना गुप्ता के पहुंचने और कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया। कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे। खामियों से नाराज मंत्री ने स्टाक का मिलान करना शुरू किया। उसमें भी एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला।

उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फूड सिक्योरिटी बिल लागू कराया था ताकि देश में कोई भूखा न रहे। सरकार का अनाज गरीब की थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है।

ये भी पढ़ें- 

'...ऐसे BDO-CO को कुर्सी से उतार देंगे', मंत्री बनने के बाद से एक्शन में इरफान; अफसरों को दे दी वार्निंग!

'लुटेरी है यह सरकार...', हेमंत सोरेन पर फिर बरसे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा टारगेट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।