Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: संत कोलंबस कालेज हजारीबाग के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई पर झारखंड विधानसभा में भिड़ गए विधायक

Jharkhand News झारखंड विधानसभा में मंगलवार को पक्ष विपक्ष में जमकर भिड़ंत हुई। कांग्रेस के विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि कार्रवाई गलत हुई है। आदिवासी को निशाना बना रहे हैं। वहीं भाजपा के विधायक मनीष जायसवाल ने विरोध किया। आसन के समक्ष पहुंचे विधायक।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Tue, 15 Mar 2022 07:59 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को पक्ष विपक्ष में जमकर भिड़ंत हुई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Vidhan Sabha हजारीबाग के संत कोलंबस कालेज के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई के मामले में मंगलवार को सदन में पक्ष-विपक्ष आपस में भिड़ गए। बंधु तिर्की ने यह मामला उठाते हुए कहा कि प्रिंसिपल का वित्तीय अधिकारी छीन लिया गया है। आदिवासी को निशाना बनाया जा रहा है। उसके साथ न्याय होना चाहिए।

भाजपा विधायक ने लगाया धांधली करने का आरोप

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। ईसाई मिशनरियों के दबाव में बंधु तिर्की इस मामले को उठा रहे हैं। इस बीच बंधु तिर्की भी अपनी सीट से आगे बढ़े। उधर मनीष जायसवाल समेत अन्य भाजपा विधायक आसन के समक्ष चले आए और जोर-जोर से बोलने लगे। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने मामले को संभाला। उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की ने मामले की सूचना सदन को दी है। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी पर आरोप निर्धारित होता है। इसके लिए आसन के समक्ष आने की आवश्यकता नहीं है। झामुमो के सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पीकर से आग्रह किया कि इसाई मिशनरी शब्द को कार्यवाही से निकाल दिया जाए। स्पीकर ने तत्काल नियमन दिया कि इसे कार्यवाही से निकाला जाता है।

हुजूर, कभी इधर भी देखिए, इरफान जरा कम डुबकी लगाएं

मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान नोंकझोंक के साथ-साथ आपस में तंज कसने का भी दौर चला। सीपी सिंह ने व्यवस्था के सवाल पर स्पीकर से कहा कि आसन पर बैठने के बाद उनका ज्यादा ध्यान दायां पक्ष यानी सत्ता पक्ष की ओर रहता है। कभी-कभी वे सामने भी देख लेते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि कभी बाएं यानी विपक्ष की तरह भी ध्यान दें। इसी प्रकार पर्यटन स्थलों से संबंधित सवाल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के विधायक डा. इरफान अंसारी ने उमाशंकर अकेला के सवाल के दौरान कहा कि संबंधित स्थल पर एक तालाब है जिसमें डुबकी लगाकर लोग दर्शन करने जाते हैं। इसपर मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इरफान जरा कम डुबकी लगाएं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर