Move to Jagran APP

Jharkhand Monsoon 2024: मानसून को लेकर आई खुशखबरी! किसानों के खिल उठेंगे चेहरे, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Monsoon 2024 झारखंड में मानसून इस बार समय पर दस्तक देने वाली है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो केरल में सबसे पहले मानसून 31 मई को दस्तक देगी। वहीं झारखंड में 16 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मानसून के दस्तक से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

By Anuj tiwari Edited By: Shashank Shekhar Published: Sat, 18 May 2024 01:53 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 01:53 PM (IST)
Jharkhand Monsoon 2024: मानसून को लेकर आई खुशखबरी! किसानों के खिल उठेंगे चेहरे (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Monsoon 2024 इस वर्ष किसानों के लिए राहत रहेगी। समय पर मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद झारखंड में 16 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है।

मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक सह निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष केरल में 28 से चार जून के बीच मानसून दस्तक देगा। इसके बाद अगर सभी चीजें ठीक रहीं तो आठ जून से 16 जून के बीच मानसून झारखंड में प्रवेश कर जाएगा।

मानसून के दस्तक की तिथि 12 जून और रांची में 15 जून

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तिथि 12 जून और रांची में 15 जून है। अभी तक मानसून की जो स्थितियां बनी हैं, उसके अनुसार मानसून आगमन के सामान्य तिथि में कुछ फेरबदल हो सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार देश में सेकंड हाफ में मानसून की अच्छी वर्षा होगी। मानसून को लेकर सेकंड अपडेट मई के अंतिम सप्ताह में फिर जारी किया जाएगा उसके बाद अनुमान लगाना आसान होगा।

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मानसून के आने से पहले तक राज्यवासियों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस बीच आसमान में बादल छाने और छिटपुट वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले चार दिन में रांची सहित पूरे राज्य भर में उच्चतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी का सामना राज्य वासियों को करना पड़ सकता है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 22 मई को रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं आसमान में बादल छाने, वज्रपात और तेज हवा के साथ वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है, इस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Summer Vacation : झारखंड के सभी सरकारी स्‍कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, इस वजह से लिया गया फैसला

Jharkhand Weather : झारखंड में कब तक मौसम बना रहेगा कूल-कूल? IMD का आया अपडेट, इस दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.