Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज मिलेगा मुकुंद नायक को पद्मश्री सम्मान

झारखंड के अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार मुकुंद नायक को 30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Updated: Thu, 30 Mar 2017 06:14 AM (IST)
Hero Image
आज मिलेगा मुकुंद नायक को पद्मश्री सम्मान

जासं, रांची। झारखंड के अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार मुकुंद नायक पद्मश्री सम्मान ग्रहण करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली पहुंच गए और वहां राष्ट्रपति भवन में पूर्वाभ्यास किया। गुरुवार, 30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार बलवीर दत्त को 13 अप्रैल को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
31 मार्च को नायक दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मंच पर लोक कला संस्कृति के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करेंगे। एक अप्रैल को रांची के नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर लगभग पांच सौ लोक कलाकार परंपरागत वाद्य यंत्रों, ढोल, ढाक, नगाड़ों, मांदर से स्वागत करेंगे।
वर्ष 1949 में जन्मे 68 वर्षीय मुकुंद सिमडेगा जिले के बोकबा गांव के रहने वाले हैं। लेकिन उनकी कर्मभूमि रांची है। प्रारंभिक शिक्षा सिमडेगा, चाईबासा में करने के बाद रांची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक किया।

 बचपन से झारखंड की कला-संस्कृति, परंपरा से लगाव के कारण ही उनकी लोकप्रियता व उनकी लोक स्वरों व संगीत की गूंज भारतीय सीमाओं को लगातार लांघती रही। अमेरिका, फिलिपिंस, ताइवान, फ्रांस, जापान आदि देशों में उन्होंने झारखंड की कला को पहुंचाया। उनके पुत्र नंदलाल नायक को भी 2006 में संगीत के क्षेत्र में ङ्क्षहदी फिल्म अमु के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। मुकुंद ने सौ से ज्यादा देशों में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

फेमिना मिस इंडिया के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी वामिका

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर