Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

3 कुख्यात उग्रवादियों की गिरफ्तारी पर नक्सलियों ने बुलाया झारखंड-बिहार बंद, अलर्ट पर पुलिस; हिंसाग्रस्त इलाकों गश्ती तेज

झारखंड में पुलिस ने धनबाद जिले से 25 लाख इनामी जया उर्फ चिंता सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। अब इस गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद बुलाया है। नक्सलियों की इस बंदी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस ने अपनी गश्ती तेज कर दी है।

By Dilip Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 25 Jul 2024 11:32 AM (IST)
Hero Image
25 लाख इनामी जया सहित तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने बुलाया बंद। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। धनबाद से 25 लाख की इनामी जया उर्फ चिंता सहित तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद बुलाया है। 12 बजे रात से ही नक्सली बंदी शुरू हो गई है।

नक्सली बंदी को देखते हुए सभी जिलों को पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट कर दिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज है। अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

1 करोड़ ईनामी प्रयाग मांझी की पत्नी है जया

गिरफ्तार जया एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी है। वह नक्सली संगठन में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य थी। वह नक्सली संगठन नारी मुक्ति संघ का नेतृत्व कर रही थी।

रेलवे ट्रैक पर भी पेट्रोलिंग तेज

नक्सली बंदी को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर भी पेट्रोलिंग तेज किया गया है, ताकि नक्सली ट्रेनों को निशाना न बना पाएं। राज्य की खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है।

नक्सल विरोधी अभियान में जुटी झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के जवान भी सतर्क हैं और अभियान को तेज किए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद कुएं में फेंका; निकलने के बाद फिर की दरिंदगी

झारखंड में बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद कुएं में फेंका; निकलने के बाद फिर की दरिंदगी