Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन जारी! मास्टरमाइंड पंकज और राजू सिंह को किया गिरफ्तार

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नीट यूजी पेपर लीक मामले में कार्रवाई जारी है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना और हजारीबाग से इस मामले में क्रमश पंकज कुमार सिंह और राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। पंकज पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। जब लोहे के ट्रंक में हजारीबाग से पेपर भेजे जा रहे थे तब उसने कथित तौर पर उसने ही पेपर लीक किया था।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 16 Jul 2024 06:16 PM (IST)
Hero Image
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हजारीबाग/पटना। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नीट यूजी पेपर लीक मामले में कार्रवाई जारी है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना और हजारीबाग से इस मामले में क्रमश पंकज कुमार सिंह और राजू सिंह को गिरफ्तार किया है।

पंकज पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। जब लोहे के ट्रंक में हजारीबाग से पेपर भेजे जा रहे थे, तब उसने कथित तौर पर उसने ही पेपर लीक किया था।

इनसे पहले रॉकी को किया था गिरफ्तार

इनसे पहले नीट पेपर लीक मामले में बिहार से सीबीआई ने आरोपित राकेश कुमार उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया था और उसकी गिरफ्तारी से हजारीबाग का लिंक तलाशने में जुटी हुई थी। जांच में इस बात का पता चला था कि रॉकी ने ही प्रश्न पत्र सॉल्वर गैंग को भेजे गए थे।

परीक्षा के पहले रॉकी ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक व उप प्राचार्य इम्तियाज आलम के संपर्क में था। हजारीबाग से गिरफ्तार तीन आरोपितों ने पूछताछ के दौरान ही संभवत इसकी जानकारी दी थी। इस कारण रॉकी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम ने हजारीबाग में डेरा डाला हुआ था।

हजारीबाग से हुई है चौथी गिरफ्तारी

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में हजारीबाग से चौथी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई की टीम ने सोमवार को हिरासत में लिए गए रामनगर कदमा निवासी राजकुमार सिंह उर्फ राजू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

सीबीआई ने केस नंबर का हवाला देते हुए जांच तक गेस्ट हाउस को सील किए जाने की सूचना भी चिपका दी है। गिरफ्तार आरोपित को सीबीआई की टीम पटना ले गई है। जहां अन्य संदिग्ध आरोपितों के साथ आमने-सामने बैठाकर राजकुमार सिंह से पूछताछ की जा सकती है।

सीबीआई ने गेस्ट हाउस में की छानबीन

जानकारी के मुताबिक तीन सदस्यीय सीबीआई की टीम राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के पहले गेस्ट हाउस में छानबीन करने भी पहुंची थी। इस दौरान एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। गेस्ट हाउस के बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिसे सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई यहां दो बिंदुओं पर जांच कर रही थी। सीबीआई को आशंका है कि प्रश्न पत्र लीक का मास्टरमाइंड यहां रुका था। नीट के प्रश्न पत्र को गायब करने में राजकुमार ने आरोपितों की मदद की थी। साथ ही यह भी आशंका है कि कुछ छात्रों को यहां रख कर तैयारी करवाई गई थी।

राजकुमार भी एहसानुल हक और इम्तियाज आलम के संपर्क में था

यह भी जानकारी सीबीआई के हाथ लगी है कि इस गेस्ट हाउस में रुकने वाला संदिग्ध बिहार से यहां पहुंचा था। उसके लिए वाहन आदि का इंतजाम भी गेस्ट हाउस संचालक के द्वारा किया गया था। साथ ही प्रश्न पत्र यहां से छात्रों को उपलब्ध कराए गए थे।

इसके अलावा राजकुमार सिंह ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक, उप प्राचार्य इम्तियाज आलम व स्थानीय पत्रकार जमालुद्दीन से भी संपर्क में था। इसकी भी पड़ताल सीबीआई के द्वारा की जा रही है।

सीबीआई लगातार हजारीबाग में दे रही है दबिश

प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई लगातार हजारीबाग में दबिश दे रही है। जांच के सिलसिले में कई बार हजारीबाग की टीम यहां आ चुकी है।

इससे पहले 29 जून को सीबीआई की टीम ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सिटी कॉडिनेटर व ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक, डिप्टी सेंटर सुपरिटेंडेंट सह ओएसिस स्कूल के उप प्राचार्य इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने अपनी जांच में ओएसिस स्कूल को ही प्रश्न पत्र लीक का जिम्मेवार बताया है।

हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हो पाई है। पत्रकारों से किया दुर्व्यवहार वही सीबीआई के आने की सूचना पर राज गेस्ट हाउस रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों से राजकुमार सिंह के सगे ने दुर्व्यवहार किया। रिपोर्टिंग करने से रोका व गाली गलौच की। इसे लेकर भी कटकमदाग थाने में आवेदन दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने रॉकी से की लंबी पूछताछ, कई ठिकानों पर दी दबिश

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन जारी! मास्टरमाइंड रॉकी का हजारीबाग से तलाश रही लिंक