Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand JDU News: खीरू महतो झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, प्रवीण सिंह प्रदेश प्रभारी

Khiru Mahto JDU Jharkhand Politics गुलाब महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। खीरू महतो पूर्व में भी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। वे लगातार पार्टी से जुड़े भी रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Tue, 14 Sep 2021 10:16 PM (IST)
Hero Image
Khiru Mahto JDU, Jharkhand Politics खीरू महतो पूर्व में भी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व विधायक खीरू महतो प्रदेश अध्यक्ष तथा गुलाब महतो प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी नेताओं ने झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व विस्तार करने को लेकर इन सभी को उक्त जिम्मेदारी देने की बात कही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की। खीरू महतो पूर्व में भी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

वे लगातार पार्टी से जुड़े भी रहे हैं। बता दें कि राज्य में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त था। हालांकि सालखन मुर्मू को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर अस्थायी व्यवस्था के तहत श्रवण कुमार को प्रदेश संयाेजक बनाया गया था। खीरू महतो बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर योगदान देंगे। बता दें कि प्रवीण सिंह जदयू में शामिल होने से पहले झारखंड विकास मोर्चा में महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

बिरंची नारायण ने राज्यपाल से की मुलाकात

विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बिरंची नारायण ने बोकारो स्टील प्लांट सहित राज्यभर के विस्थापितों की समस्याओं के समुचित समाधान, पुनर्वास, मुआवजा एवं नौकरी के लिए झारखंड विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग का गठन करवाने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने बोकारो मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए समुचित कार्रवाई का भी आग्रह किया। राज्यपाल ने इस मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें