Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड में शहरी मजदूरों की बल्ले-बल्ले! गांववालों से ज्यादा मिलेगी मजदूरी; हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हेमंत सोरेन की सरकार ने अब विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी लागू करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी तय करने का निर्णय झारखंड न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ परिषद की सहमति के आलोक में लिया गया है। परिषद ने ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की अनुशंसा की थी। उसकी सहमति पर नियोजनों की सूची में नए नियोजन भी जोड़े गए हैं।

By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank ShekharUpdated: Wed, 10 Jan 2024 08:28 PM (IST)
Hero Image
झारखंड में शहरी मजदूरों की बल्ले-बल्ले! गांववालों से ज्यादा मिलेगी मजदूरी; (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। हेमंत सरकार ने अब विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी लागू करने का निर्णय लिया है। नगर निकाय क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी अधिक होगी। अन्य क्षेत्रों में इससे कम मजदूरी लागू होगी। इसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों को शहरीकरण के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

साथ ही न्यूनतम मजदूरी में संशोधन करते हुए इसकी राशि भी बढ़ाई गई है। फिलहाल इसपर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियाें पर विचार करने तथा दो माह बाद इसे लागू किया जाएगा।

क्षेत्रों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी तय करने का निर्णय झारखंड न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ पर्षद की सहमति के आलोक में लिया गया है। पर्षद ने ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की अनुशंसा की थी। पर्षद की सहमति पर ही नियोजनों की सूची में नए नियोजन भी जोड़े गए हैं।

इसमें कोचिंग संस्थानों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी सम्मिलित किया गया है। कुल 90 नियोजनों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में 49 तथा दूसरी श्रेणी में 41 नियोजनों को सम्मिलित किया गया है। दोनों श्रेणियों की अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी तय की गई है। पहली बार न्यूनतम मजदूरी को पूर्णांक (राउंड आफ) में तय किया गया है।

किस श्रेणी में आएगा कौन सा क्षेत्र

ए श्रेणी : रांची नगर निगम, चास नगर निगम, धनबाद नगर निगम, देवघर नगर निगम, हजारीबाग नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, आदित्यपुर नगर निगम

बी श्रेणी : ए श्रेणी के क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी जिलों के नगर निकाय

सी श्रेणी : राज्य के अन्य क्षेत्र।

किस श्रेणी के नियोजन में कितनी न्यूनतम मजदूरी (दैनिक, राशि रुपये में)

पहली श्रेणी (क) के नियोजन

क्षेत्र - अकुशल अर्द्धकुशल कुशल - अतिकुशल

ए श्रेणी 468 491 647 746

बी श्रेणी 446 468 617 712

सी श्रेणी 424 446 588 678

दूसरी श्रेणी (ख) के नियोजन

ए श्रेणी 446 468 616 711

बी श्रेणी 425 446 588 678

सी श्रेणी 405 425 560 646

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: चाईबासा में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED जब्त कर किया डिफ्यूज

ये भी पढ़ें: झारखंड में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, इनामी नक्सली को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ; हो सकता है बड़ा खुलासा!