Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

29 सितंबर को बजरंग दल -VHP झारखंड में शौर्य जागरण यात्रा की करेंगे शुरूआत, देश के तमाम साधु-संत होंगे मौजूद

Shaurya Jagran Yatra विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल आने वाली 29 सितंबर को झारखंड में शौर्य जागरण यात्रा निकालने जा रही है। जिसमें देश के अलग - अलग हिस्सों से साधु-संत शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पूरे राज्य में करीब 156 स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाओं का आयोजन होगा। यात्रा का उद्देश्य लव जिहाद लैंड जिहाद और अलगाववाद रहेगा। इस यात्रा में राज्य के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Sun, 24 Sep 2023 11:25 AM (IST)
Hero Image
झारखंड में बजरंग दल करेगी शौर्य जागरण यात्रा। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, रांची: विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की युवा इकाई बजरंग दल (Bajrang Dal) के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा (Shaurya Jagran Yatra) के तहत झारखंड में 29 सितंबर से शौर्य जागरण यात्रा रथ निकाली जाएगी। आठ अक्टूबर को रांची के श्री जगन्नाथ एचईसी मैदान में यह यात्रा धर्मसभा के रूप में संपन्न होगी। सभा में हजारों हिंदू जनमानस की उपस्थिति रहेगी। अनेक संतों एवं अखिल भारतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस यात्रा के दौरान पूरे राज्य में 156 स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाएं होंगी।

जगह-जगह झारखंड (Jharkhand) के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। विहिप (Vishwa Hindu Parishad) के प्रांत मंत्री बीरेंद्र साहू ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की जनवरी में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए निमंत्रण भी दिया जाएगा। साथ ही लव जिहाद, लैंड जिहाद, अलगाववाद आदि के बारे में सचेत भी किया जाएगा।

यात्रा में धार्मिक आस्था केंद्रों के साथ-साथ प्रांत के उन क्रांतिवीरों को भी स्मरण किया जाएगा, जिन्होंने अपने समाज, देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी। आज के युवाओं को उनके बलिदानों की गाथाओं को बताना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: चक्रधरपुर रेल मंडल को दो वंदे भारत की मिलेगी सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

इन स्थानों से निकलेंगी यात्राएं

यात्रा के संबंध में धर्म सभा के सह संयोजक मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि 29 सितंबर को झारखंड प्रांत (Jharkhand) के चार स्थानों खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) के जन्मस्थली उलिहातु, चतरा में शहीद जयमंगल पांडेय फांसी तालाब के निकट मैदान, पलामू (Palamu) में बंशीधर नगर मंदिर व दुमका मैदान से शौर्य जागरण यात्रा (Shaurya Jagran Yatra) निकलेंगी। इससे पहले 28 सितंबर को इन चारों स्थानों पर रथ व भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ महाआरती होगी।

इन चारों स्थान से 29 सितंबर को प्रातः 7:30 आरती के बाद रथ आगे बढ़ेगी। यह उलिहातु से निकलने के बाद खूंटी, चक्रधरपुर, चाईबासा, जगन्नाथपुर, घाटशिला, टेल्को, तमाड़, बुंडू, नामकुम होते हुए रांची पहुंचेगी। चतरा से निकलने वाली यात्रा चौपारण, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, मांडू, रामगढ़, पतरातू, पिठौरिया, रातू होते हुए रांची पहुंचेगी।

रांची में होगी बड़ी सभा

पलामू बंशीधर नगर से निकलने वाली यात्रा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, तोरपा, सिसई, भरनो, नगड़ी होते हुए तथा दुमका से निकलने वाली यात्रा पाकुड़िया, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, गोविंदपुर, धनबाद,चास, पेटरवार, गोला, रामगढ़, ओरमांझी होते हुए रांची के श्रीजगन्नाथ मैदान, एचईसी में पहुंचेगी। वहां पर बड़ी सभा होगी, जिसमें पूरे प्रांत से रामभक्त पहुंचेंगे।

इस पूरे प्रांत की यात्रा(  के संचालन के लिए प्रांत यात्रा संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत यात्रा प्रमुख दीपक ठाकुर व प्रांत यात्रा सहप्रमुख संजय चौबे व मनोज वर्णवाल बनाए गए हैं। वहीं धर्मसभा आयोजन के संयोजक चंद्रकांत रायपत हैं।

यह भी पढ़े: Jharkhand: हेमंत सोरेन पर आगबबूला हुए पूर्व CM मरांडी, कहा- खुद को आदिवासी बताकर ED से बचना चाहते हैं