Ranchi Smart city : 51 प्लॉट में से महज नौ की ही हुई नीलामी, 410 करोड़ रुपये का मिलेगा राजस्व
रांची स्मार्ट सिटी के प्लॉटस की नीलामी के पहले चरण में महज नौ प्लॉटस की ही नीलामी हुई है। इन प्लॉटस की नीलामी से स्मार्ट सिटी कारपोरेशन को 410 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। भोपाल के बाद रांची दूसरी स्मार्ट सिटी बन गई है जिसने बाजार से राजस्व उठाया है।
रांची (जासं) : रांची स्मार्ट सिटी के प्लॉटस की नीलामी के पहले चरण में महज नौ प्लॉटस की ही नीलामी हुई है। इन प्लॉटस की नीलामी से स्मार्ट सिटी कारपोरेशन को 410 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। भोपाल के बाद रांची दूसरी स्मार्ट सिटी बन गई है जिसने अपनी संपत्ति से बाजार से इतना बड़ा राजस्व उठाया है।
रांची स्मार्ट सिटी द्वारा आमंत्रित ई ऑक्शन प्रक्रिया का पहला चरण संपन्न हो गया है। इस चरण में कुल 51 प्लॉट पर ई ऑक्शन के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया गया था। कड़ी शर्तों के कारण पहले चरण में कुल 9 प्लॉट पर ही सफलतापूर्वक ई ऑक्शन संपन्न हो पाया। अन्य बाकी बचे प्लॉट के लिए ई ऑक्शन की प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी।
स्मार्ट सिटी भूमि आवंटन के नियमों के मुताबिक किसी भी प्लॉट नीलामी के लिए यह जरूरी है कि उस प्लॉट के लिए निर्धारित शर्तों पर खरा उतरने के बाद एक प्लॉट पर कम से कम तीन या तीन से ज्यादा बिडर होने चाहिए। 6 आवासीय प्लॉट और तीन मिश्रित प्रयोग के प्लॉटस मिलाकर लगभग 58 एकड़ जमीन की ई नीलामी संपन्न हो चुकी है। इसमें स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन रांची को लगभग 410 करोड़ रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त होगा। जबकि मात्र नौ प्लॉटस का ही अब तक ऑक्शन हो पाया है। इससे पहले भोपाल ने भी लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये अपनी संपत्ति से राजस्व के रूप में बाजार से प्राप्त की थी।
प्लॉट क्षेत्रफल एकड़ में कंपनी नाम
आवासीय 1 5.47 मल्टी रेजीडेंसी इंफ्रा प्रोजेक्टस लिमिटेड
आवासीय 2 5 मानिक राम एक्सेल
आवासीय 3 11.57 चलाइस रियल इस्टेट
आवासीय 4 11 बिग रिलेटर्स जेई
आवासीय 6 11.65 चलाइस रियल इस्टेट
आवासीय 7 7.5 बिग रिलेटर्स जीवी
मिक्स यूज 4 2.16 चलाइस रियल इस्टेट
मिक्स यूज 9 1.9 मल्टी रेजीडेंसी इंफ्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड
मिक्स यूज 10 2.13 मानिक राम एक्सेल