Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गर्लफ्रेंड के साथ डकैतों का सरगना गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी शॉप से उड़ा लिए थे 2.40 करोड़ के गहने

पलामू के कुख्यात अंतरराज्यीय बुक्की गैंग के सरगना को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ की एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बंदूक दिखाकर दो करोड़ 40 लाख के गहनों की डकैती की थी। पुलिस ने लूटे गए जेवरात हथियार और बाइक बरामद कर ली है। इस गैंग के खिलाफ झारखंड बिहार में कई मामले दर्ज हैं।

By Sachidanand Kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 03 Oct 2024 08:56 PM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ में 2.40 करोड़ के गहनों की डकैती में शामिल पलामू का सरगना गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने 11 सितंबर को रामानुजगंज शहर के ज्वेलरी शाप में दिनदहाड़े बंदूक का भय दिखाकर दो करोड़ 40 लाख के गहनों की डकैती मामले में झारखंड के पलामू निवासी अंतरराज्यीय बुक्की गैंग के सरगना को मोनू सोनी को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार मोनू सोनी उर्फ बुक्की पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मोनू की गर्लफ्रैंड भी डकैती की घटना में शामिल थी। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।

साथ ही डकैती में इस्तेमाल हथियार और बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ झारखंड, बिहार में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को छानबीन व पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में डकैती और लूट की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पर्दाफाश के बाद मीडिया के सामने पेश

बलराम पुलिस ने गुरुवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए मोनू सोनी को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस ने बताया कि साइबर इनपुट और क्राइम ब्रांच की मदद से सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार झारखंड, बिहार, दिल्ली और चंडीगढ़ में छापेमारी कर रही है।

11 सितंबर को रामानुजगंज के गांधी चौक स्थित राजेश ज्वैलरी शाप में आरोपितों ने दिनदहाड़े बंदूक का भय दिखाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद सभी झारखंड की तरफ भाग आए थे।

बलरामपुर पुलिस की टीम आरोपितों की खोजबीन में जुटी थी। इसके लिए अलग-अलग कई टीमें बनाकर झारखंड बिहार सहित अन्य राज्यों में भेजी गई। तीन सप्ताह बाद आखिरकार पुलिस को सरगना को दबोचने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें

Home Guard Scam: गृह रक्षा वाहिनी में फर्जीवाड़ा, 14 साल बाद कागज पर जिंदा हो गया गृहरक्षक राम पाहन; करने लगा ड्यूटी

धनबाद पुलिस पर लगे कोयला चोरी के आरोपों की जांच करेगी सीबीआई; हाई कोर्ट का आदेश, नहीं चली सरकार की दलील

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें