Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hazaribagh News: कनहरी पहाड़ी से सूर्योदय का मनमोहक नजारा देख सकेंगे लोग, बनेगा सनराइज प्वाइंट

हजारीबाग अपनी खूबसूरत वादियों के प्रसिद्ध कनहरी पहाड़ी से बहुत जल्द लोग सूर्योदय के मनमोहक नजारे का आनंद ले सकेंगे। वन विभाग ने पर्यटन के दृष्टिकोण से कनहरी पहाड़ी को विकसित करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसके तहत ही यहां सनराइज प्वाइंट का निर्माण हो रहा है।

By Jagran News RanchiEdited By: Updated: Fri, 26 Aug 2022 12:35 PM (IST)
Hero Image
कनहरी पहाड़ी से बहुत जल्द लोग सूर्योदय के मनमोहक नजारे का आनंद ले सकेंगे।

हजारीबाग : अपनी खूबसूरत वादियों के प्रसिद्ध कनहरी पहाड़ी से बहुत जल्द लोग सूर्योदय के मनमोहक नजारे का आनंद ले सकेंगे। वन विभाग ने पर्यटन के दृष्टिकोण से कनहरी पहाड़ी को विकसित करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसके तहत ही यहां सनराइज प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है। पहाड़ी के ऊपर लगे मोबाइल टावर के पास स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इसी स्थान पर पहुंचकर लोग सूर्योदय का मनमोहक नजारा ले सकेंगे। लोगों के बैठने के लिए यहां बेंच भी लगाए जाएंगे। वन विभाग की टीम के द्वारा यहां सर्वे काम भी पूरा कर लिया गया है। जल्दी ही यहां निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बताया जाता है कि पहाड़ी के आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए करीब दो करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। पहाड़ी पर बनी सीढ़ियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा इसके आसपास के क्षेत्र में औषधीय वाटिका लगाई जाएगी। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सोलर लाइट की व्यवस्था भी होगी। डीएफओ सौरव चंद्रा ने बताया कि कनहरी पहाड़ी शहरी क्षेत्र के अंदर आता है। इसे विकसित करने के लिए आम लोगों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। पर्यटकों को यहां सुरक्षा मिल सके इसका भी विशेष इंतजाम किया जाएगा। इस पर काम प्रारंभ भी कर दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें