Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: पीएम मोदी ने चंपई सोरेन को किया फोन, स्वास्थ्य का पूछा हाल तो पूर्व सीएम ने दिया कुछ ऐसा जवाब

Jharkhand Politics प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सोरेन ने बताया कि डॉक्टरों की मेहनत और लोगों की दुआओं से वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उनके जज्बे की तारीफ की जो अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आदिवासियों के महासम्मेलन में शामिल हुए।

By DIBYANSHU KUMAR Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 07 Oct 2024 12:21 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने चंपई सोरेन को किया फोन

जागरण संवाददाता, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व सीएम चंपई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

पूर्व सीएम ने उन्हें बताया कि चिकित्सकों के अथक प्रयास और आम लोगों की दुआओं से अब वे काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।

पीएम ने अस्वस्थ रहने के बावजूद, अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आयोजित आदिवासियों के एक महासम्मेलन में शामिल होने के लिए उनके जज्बे की तारीफ की। 

ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को, स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने अस्पताल से ही बरहेट में आयोजित 'मांझी परगना महासम्मेलन' को विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा संबोधित किया था।

झामुमो ने कोल्हान में झोंकी ताकत

बता दें कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। उनके जाने से झामुमो को बड़ी क्षति पहुंची है। वहीं, चंपई के भाजपा में जाने के बाद झामुमो ने कोल्हान में पूरी ताकत झोक दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दौरान पांच बार कोल्हान का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सभाओं को संबोधित किया।

इन सभाओं के माध्यम से झामुमो समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। विधानसभा में कोल्हान प्रमंडल के चुनावी लक्ष्य को निर्धारित किया। साथ ही गम्हरिया, चाईबासा, घाटशिला, डोबो, बालीगुमा में सभाओं को संबंधित कर चुके हैं।

प्रत्येक सभा में हेमंत ने ‘भाजपा के मिला क्या’ के जवाब में ‘दिया क्या’ पूछ रहे हैं। योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी धड्डल्ले से कर रहे हैं। साथ ही कप्पना सोरेन ने भी मंइयां सम्मान यात्रा के माध्यम से झामुमो के वोट बैंक को साधने की कोशिश की। उनकी सभा में महिलाओं की भीड़ भी उमड़ रही थी।

वहीं, सरायकेला में कई ऐसे झामुमो नेता थे, जो चंपई के कारण आगे नहीं आ पा रहे थे, वे भी झामुमो के लिए खुलकर काम करने लगे हैं।

मालूम हो कि कोल्हान में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। ऐसी परिस्थिति में चम्पाई के भाजपा में जाने के बाद राजनीति की शून्यता को तलाशने के लिए सभी विधायकों को लगातार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से लेकर कल्पना सोरेन व अन्य विधायक, नेता भाजपा पर राज्य को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से यह कहें तो झामुमो ने कोल्हान फतह के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए ग्रास रूट पर कार्य भी हो रहा है। कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के बयान को भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन ने हॉस्पिटल से भरी हुंकार, कहा- संताल परगना के लिए नासूर हैं बांग्लादेशी घुसपैठिए

चंपई सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, सामने आई पहली झलक; अस्पताल से ही कर दी बड़ी अपील

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें