Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हेमंत सोरेन ने जब मंच से कहा, परम आदरणीय PM Modi, तो गरजने लगे नौजवान... खूब बजीं तालियां

Jharkhand News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन पर आज सबकी नजरें झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिकी रहीं। बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं की शैली में नजर आ रहे हेमंत के सुर बेहद बदले हुए थे। उन्‍होंने पहले झुककर अभिवादन किया फिर परम आदरणीय कहकर मान बढ़ाया।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Tue, 12 Jul 2022 10:11 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन पर आज सबकी नजरें झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिकी रहीं।

रांची, जेएनएन। Jharkhand News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन पर आज सबकी नजरें झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिकी रहीं। जो हाल के दिनों में गीदड़भभकी देने से लेकर न जाने कितने तरह के आरोप केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाते रहे हैं। बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं की शैली में नजर आ रहे हेमंत सोरेन के सुर आज बेहद बदले हुए थे। उन्‍होंने पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर देर तक झुककर अभिवादन किया, फिर परम आदरणीय कहकर प्रधानमंत्री का मान बढ़ाया।

प्रधानमंत्री आए, यह गौरव की बात : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को परम आदरणीय कहकर अभिवादन किया। कहा कि सपना साकार होता है, आकार लेता है, हकीकत में बदलता है तो खुशी होती है। देवघर में प्रधानमंत्री आए हैं, यह गौरव की बात है। साहिबगंज में भी जल मार्ग तैयार है। इसके लिए भी प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद। अगर केंद्र का सहयोग रहा तो अगले पांच-सात सालों में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में होगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि 2010 में हम लोगों ने देवघर में एयरपोर्ट बनाने का सपना देखा था। आज यह पूरा हुआ है। इस एयरपोर्ट के लिए 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया। 300 परिवार विस्थापित हुए हैं। उनका भी आभार। नागरिक उड्डयन मंत्री ने झारखंड में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई घोषणा की है। उम्मीद है कि वे जल्द पूरी होंगी। किसी भी राज्य के विकास में मार्ग की बड़ी भूमिका होती है, चाहे सड़क, जल या वायु मार्ग हो। 16 हजार करोड़ की योजनाएं झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि कोई मकान या महल बनता है तो उसमें मजदूर की अहम भूमिका होती है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि मकान बनने के बाद मजदूर को भूल जाएं। देश को बनाने में झारखंड सालों से योगदान दे रहा है। अपनी छाती से कोयला समेत कई खनिज पूरे देश को दे रहा है। हमें उम्मीद है कि केंद्र से झारखंड को पूरा सहयोग मिलेगा।

हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में सिर्फ प्रधानंमंत्री और राज्यपाल का नाम लिया। इसके अलावा मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री, झारखंड के मंत्री, सांसद और विधायक का नाम लिए बगैर उनका आभार जताया। 2010 में देवघर में एयरपोर्ट का प्रस्ताव तैयार होने का दावा करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का नाम लिया। सांसद का भी जिक्र किया। मंच पर वे प्रधानमंत्री के ठीक बगल में बैठे थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें