Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'PM Modi के कारण 9 घंटे ब्लॉक रहा नेशनल हाईवे', JMM का BJP पर निशाना; कहा- प्रोटोकॉल का पालन करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर चुनावी सभा के लिए 130 किलोमीटर सड़क से जाने के कारण झारखंड की लाइफलाइन एनएच-33 नौ घंटे तक ब्लॉक रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक बनाने से परहेज करें। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।

By Pradeep singh Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 16 Sep 2024 07:32 PM (IST)
Hero Image
झामुमो ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक रूप देने का आरोप। फोटो- ANI

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा को सुझाव दिया है कि सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक बनाने से परहेज करें। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमशेदपुर की चुनावी सभा के लिए 130 किलोमीटर सड़क से गए। इसकी वजह से झारखंड की लाइफलाइन एनएच-33 नौ घंटे तक ब्लॉक रहा।

उन्होंने तंज कसा कि सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। घर से लेकर पार्टी, विधायक तक तोड़ सकते हैं। इसमें सफल नहीं होंगे तो जेल भेजेंगे। झूठे केस डालेंगे।

'नेशनल हाईवे को रोकना सही नहीं'

उन्होंने कहा कि सभा जमशेदपुर की बजाए बहरगोड़ा में होती तो प्रधानमंत्री वहां भी जा सकते थे। उनके आने-जाने पर सवाल नहीं है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ को नौ घंटे तक रोक देना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि काफिले की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक भी है। राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा करना गलत है। प्रधानमंत्री ने करमा की बधाई दी, लेकिन सरना धर्म कोड को लेकर कुछ नहीं कहा। भाजपा को इसपर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

'सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं'

झामुमो महासचिव ने कहा कि जमशेदपुर के सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। सरकारी कार्यक्रम पार्टी के कार्यक्रम में तब्दील हो गया। किसी स्थानीय विधायक को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। राज्य सरकार के मंत्रियों की उपेक्षा की गई। सरकारी प्रोग्राम में भाजपा के लोगों का जमावड़ा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। राज्य सरकार अपने कार्यक्रमों में सभी दलों के विधायकों-सांसदों को आमंत्रित करती है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: 'न सहेंगे न कहेंगे बदलकर रहेंगे', 81 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी भाजपा

ये भी पढ़ें- Champai Soren: चंपई सोरेन का क्या है अगला टारगेट? खास में बातचीत में खुलकर बोले भाजपा के नए पोस्टर ब्वॉय

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर