Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather : धूप-छांव के खेल से परेशान झारखंड, कहीं हो रही झमाझम बारिश; कहीं गर्मी से बेहाल पहुंच रहे अस्‍पताल

Jharkhand Weather झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है। इसी के तहत राजधानी रांची में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने या आंधी चलने की संभावना जताई गई है। वहीं इसके विपरीत गढ़वा जिला धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान है। चाईबासा जमशेदपुर और सरायकेला में भी आज बारिश हो सकती है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 22 May 2024 07:33 AM (IST)
Hero Image
झारखंड में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : रांची समेत पूरे झारखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी रांची में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने या बारिश होने की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 23 मई को अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है।

झारखंड में कहीं धूप तो कहीं छांव

इसी तरह से चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में बुधवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा व आंधी की भी संभावना है।

इधर पलामू ,गढ़वा व लातेहार जिला में मंगलवार को आसमान साफ रहा। काफी गर्म हवाएं चलती रहीं। बुधवार को भी यहां मौसम साफ रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

गर्मी से परेशान हुआ गढ़वा

गढ़वा जिले की बात करें, तो यह इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप एवं हीट वेव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इससे लोग असहज महसूस करने लगे हैं।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरे इस मौसम में लोग परेशान रहे।

मौसम में आए बदलाव के कारण इन दिनों सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ी है। इससे तेज बुखार,उल्टी, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, कमजोरी, खांसी आदि से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीजों को तो अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ रही है। 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Crime: चाईबासा पुलिस को बड़ी कामयाबी, साढ़े 5 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद

झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों और आम लोगों की एंट्री बंद, ED की छापामारी के बाद उठाया गया ये कदम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें