Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TB Mukt Bharat Abhiyaan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- 'अंतिम व्यक्ति तक जाकर टीबी मुक्त बनाने का करें प्रयास'

Pradhan Mantri TB Mukt Bharat Abhiyaan प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए अंतिम व्यक्ति तक जाकर प्रयास करने की जरूरत है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 04:45 PM (IST)
Hero Image
Pradhan Mantri TB Mukt Bharat Abhiyaan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का किया शुभारंभ।

गुमला, जासं। Pradhan Mantri TB Mukt Bharat Abhiyaan प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम काे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के चार चयनित आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर से जोड़ा गया था। इसमें गुमला जिले का घाघरा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी शामिल था। समयाभाव के कारण राष्ट्रपति व्यक्तिगत रुप से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संवाद नहीं कर पाईं। लेकिन, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। आप जब अंतिम व्यक्ति तक जाकर टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से भारत टीबी मुक्त देश बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक अच्छा कार्य हुआ है। इसे और अच्छा करने की जरुर है। कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों के शरीर में टीबी का संक्रमण है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होते ही मनुष्य टीबी से ग्रसित हो जाता है। लोगों को जागरुक करने की जरुरत है।

उत्साहित करने वाला था अभिभाषण...

  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत सीएचओ अलका बाखला ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संवाद सुनकर काफी ऊर्जा मिला है। बताया कि टीवी रोगियों को पोषण आहार अथवा सहायता प्रदान करने के लिए निक्षय मित्र बनाने पर जोर दिया गया है। बिशुनपुर में निक्षय मित्र के रुप में हिंडालको का चयन किया गया है।
  • जिला यक्ष्मा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रपति का अभिभाषण उर्जा से भरने वाला रहा है। जिले के टीम में उत्साह है। टीबी मुक्त बनाने का मुहिम जरुर सफल होगा।
  • डीईओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि महामहिम के संवाद से काफी सुकून मिल रहा है। आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए हमारे अधिकारी से लेकर अंतिम कर्मचारी तक क्षेत्र में घूम-घूम कर कार्य करेंगे और टीवी मुक्त भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

मौके पर ये लोग रहें मौजूद

मौके पर एनटीईपी हरिशंकर मिश्रा, अमित प्रसाद, राजेश उरांव,मुकेश सिंह, राहुल शेखर,एएनएम बरेन मिंज, सुशीला कुमारी, सारो देवी, सुशांति मिंज, किरण कुमारी, बबीता देवी, सनीमा तिर्की आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें