Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajmahal lok sabha Chunav Result: हॉट सीट राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला, 4 जून का बेसब्री से इंतजार

Rajmahal Lok Sabha Chunav Result 2024 राजमहल लोकसभा सीट झारखंड के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस सीट से 14 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। झामुमो के विजय कुमार हांसदा और भाजपा के ताला मरांडी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इनके अलावा झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्‍ब्रम भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:49 PM (IST)
Hero Image
झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाने वाला राजमहल लोकसभा सीट

डिजिटल डेस्‍क, राजमहल। Rajmahal Lok Sabha Chunav Result 2024 : झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाने वाला राजमहल लोकसभा सीट राज्‍य के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। साल 2014 और 2019 के चुनाव में झामुमो ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार राजमहल सीट से 14 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि, झामुमो के विजय कुमार हांसदा और भाजपा के ताला मरांडी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इनके अलावा, झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्‍ब्रम भी इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े। अब देखने वाली बात यह हे कि जीत का ताज किसके सिर सजता है।

राजमहल सीट का इतिहास

राजमहल संसदीय क्षेत्र को साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कुछ इलाकों को मिलाकर गठित किया गया है।

इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें राजमहल, बोरियो, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और बरहेट शामिल हैं। यह क्षेत्र राजमहल की पहाड़ियों और गंगा नदी से घिरा हुआ है।

मध्य काल में इस क्षेत्र को उगमहल के नाम से जाना जाता था। राजमहल राज्य में गंगा नदी के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है। कभी यह अविभाजित बिहार, बंगाल तथा ओडिशा की राजधानी हुआ करती थी, लेकिन आज इसे सिर्फ अनुमंडल का दर्जा प्राप्त है।

राजमहल की पहाड़ियां लगभग 567 मीटर की ऊंचाई तक उठती हैं। इस क्षेत्र में अकबर मस्जिद और बंगाल के नवाब मीर क़ासिम का महल है।

राजमहल में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • गोपीन सोरेन, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट)
  • ताला मरान्डी, भारतीय जनता पार्टी
  • मरियम मराण्डी, बहुजन समाज पार्टी
  • विजय कुमार हाँसदा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
  • अजीत मरांडी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • खलीफा किस्कू, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • पाल सोरेन, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
  • मुंशी किस्कू, नवयुग प्रगतिशील मोर्चा
  • लीली हाँसदा, समता पार्टी
  • विनोद कुमार मंडल, लोकहित अधिकार पार्टी
  • दीपा टुडु, निर्दलीय
  • महेश पहाड़िया, निर्दलीय
  • लोबिन हेम्ब्रम, निर्दलीय
  • सेबास्टियन हेम्ब्रम, निर्दलीय

राजमहल लोकसभा सीट की राजनीतिक पृष्‍ठभूमि

1957 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पाइका मुर्मू इस सीट से सांसद चुने गए थे। 1962 के चुनाव में झारखंड पार्टी के ईश्वर मरांडी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 1967 के चुनाव में कांग्रेस ने ईश्‍वर मरांडी को अपनी पार्टी में शामिल किया और उन्‍हें राजमहल सीट से अपना उम्‍मीदवार बनाया।

उन्‍होंने इस साल के चुनाव में भी जीत हासिल की। 1971 के चुनाव में भी यह सीट कांग्रेस के खाते रही। इस सीट से ईश्‍वर मरांडी विजयी हुए थे। वहीं 1977 के चुनाव में भारतीय लोक दल के एंथनी मुर्मू इस सीट से लोकसभा पहुंचे। 1980 और 1984 में कांग्रेस के सेठ हेम्ब्रम इस सीट से सांसद चुने गए।

वहीं, 1989 और 1991 के चुनाव में यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाले में रही, इस सीट से दोनों ही बार साइमन मरांडी ने जीत दर्ज की। 1996 में कांग्रेस के थॉमस हांसदा और 1998 में भाजपा के सोम मरांडी इस सीट से संंसद पहुंचे।

1999 के चुनाव में भी कांग्रेस थॉमस हांसदा ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया। इसके बाद 2004 में झामुमो के हेमलाल मुर्मू ने को इस सीट से जनता ने चुना। वहीं 2009 में भाजपा के देवीधन बेसरा विजयी रहे। 2014 और 2019 में झामुमो के विजय हांसदा यहां से सांसद चुने गए।

ये भी पढ़ें:

Ranchi Lok Sabha Chunav Result : रांची के 'रण' में कांटे की टक्‍कर... संजय सेठ बनाम यशस्विनी में कौन मारेगा बाजी?

Jharkhand Lok Sabha Chunav Result : बस चंद घंटे और... किसके सिर सजेगा ताज? गिरिडीह और कोडरमा में तेज हुई हलचल