Move to Jagran APP

Ram Navami: रांची की सड़काें पर निकलने से पहले देख लीजिए रूट चार्ट... कई जगह बैरिकेडिंग... शहर में नो एंट्री

Ram Navami 2022 रांची में रामनवमी जुलूस के कारण आज यातायात प्रभावित रहेगा। कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। शहर में नो एंट्री लागू है। अगर आपको बाइक या चार पहिया वाहन से कहीं जाना है तो एकबार रूट चार्ट जरूर देख लें। इससे आपकी यात्रा सुविधाजनक रहेगी।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Sun, 10 Apr 2022 01:19 PM (IST)
Ram Navami: रांची की सड़काें पर निकलने से पहले देख लीजिए रूट चार्ट... कई जगह बैरिकेडिंग... शहर में नो एंट्री
Ram Navami: रांची की सड़काें पर निकलने से पहले देख लीजिए रूट चार्ट...।

रांची, जागरण संवाददाता। Ram Navami 2022 Today रांची की सड़कों पर आज संभल कर निकलें। रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक रूट बदला गया है। अपर बाजार और मेन रोड की ओर वाहनों की पूरी तरह नो एंट्री होगी। कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। जरूरी होने पर शहर के हरमू बायपास रोड होते हुए अरगोड़ा का रास्ता चुनें। बहु बाजार, कांटाटोली वाली रूट और बरियातू रोड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बैरिकेडिंग से बचने के लिए इस रास्ते का आवागमन कर सकते हैं। यह व्यवस्था रामनवमी जुलूस समाप्ति तक होगी। भारी वाहनों की शहर में पूरी तरह नो एंट्री लगी है। इनके लिए रिंग रोड को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

यहां रोक दिए जाएंगे वाहन

  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में किसी भी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे हम उसी जगह से अन्य मार्गों की ओर जा सकेंगे।
  • जाकिर हुसैन पाक से कमिश्नर चौक रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक की तरफ आने वाले सामान्य आने का परिचालन बंद रहेगा।
  • चडरी तालाब से कोकर चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड मेन रोड की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • चर्च रोड से मेन रोड की आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • चुटिया बाजार रोड में दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक दोनों ओर से परिचालन बंद रहेगा।
  • राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज सुजाता चौक की ओर किसी भी प्रकार के समान वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड, न्यू मार्केट की ओर सामान्य वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

शहर की सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आज रामनवमी के कारण सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शरारती तत्वों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की जगह जगह तैनाती की गई है। जुलूस के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस के आलाधिकारी खुद जुलूस की निगरानी में जुटे हैं। उधर, जुलूस के दौरान आज बिजली गुल रहेगी। सड़कों पर चहुंओर मस्ती छाई हुई है। हर जगह भगवान राम की पूजा हो रही है। माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।