Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कम बोलते हैं लेकिन मीठा बोलते हैं, यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह; लोगों की भलाई की रहती है फिक्र

आज झारखंड विधानसभा का 23वां स्‍थापना दिवस है। इसके लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्‍य अतिथि के रूप में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। साल के सर्वश्रेष्‍ठ विधायक का पुरस्‍कार मानको से विधायक रामचंद्र सिंह को मिलने जा रहा है जो सामाजिक कार्यों में अक्‍सर बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लेते हैं और लोगों से हमेशा अच्‍छे से पेश आते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Wed, 22 Nov 2023 12:48 PM (IST)
Hero Image
साल 2023 के सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह।

राज्य ब्यूरो, रांची। तीन बार विधायक रह चुके झारखंड के मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह वर्ष 2023 के लिए उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। उन्‍हें आज विधानसभा के स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वर्ष 2023 का भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार दिया जाएगा।

विनम्र स्‍वभाव के लिए जाने जाते हैं रामचंद्र सिंह

आमतौर पर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले रामचंद्र सिंह अपनी मृदुभाषी स्वभाव के लिए खास तौर पर अधिक लोकप्रिय हैं।

वह सामान्‍य रूप से बहुत बोलते हैं और काम अधिक करने में यकीन रखते हैं। उनकी इसी खासियत ने उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ विधायक के पुरस्‍कार का हकदार बनाया है। उनके विनम्र स्‍वभाव के कारण ही इलाके के लोग उन्‍हें सम्‍मान देते हैं। 

राजद से की थी राजनीतिक पारी की शुरुआत

विधायक रामचंद्र सिंह ने राजद से अपनी करियर की शुरुआत की। पहली बार साल 1995 में वह राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

दूसरी दफा साल 2005 में एक बार फिर राजद के टिकट से ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुए।

इसके बाद साल 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलते हुए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब हुए। इस तरह से वह तीन बार विधानसभा पहुंचे।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

मनिका का संक्षिप्‍त इतिहास

गौरतलब है कि झारखंड में कुल 82 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 81 विधानसभा क्षेत्रों से उम्‍मीदवारों का चयन जनता के जरिए चुनाव द्वारा होता है। बचे एक विधानसभा क्षेत्र को एंग्‍लो इंडियन सदस्‍य के लिए रखा गया है।

हालांकि, फिलहाल के लिए इसे निरस्‍त कर दिया गया है। अब इन्‍हीं 81 विधानसभा क्षेत्रों में से लातेहार जिले के तहत दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से एक लातेहार और दूसरा मनिका है।

पहले मनिका लातेहार विधानसभा क्षेत्र के अन्‍तर्गत था, लेकिन 1977 में इसका विभाजन करते हुए इसे एक अलग विधानसभा क्षेत्र बना दिया गया।

15 नवंबर, 2020 को बिहार से अलग होकर झारखंड एक नया राज्‍य बना, तो मनिका विधानसभा को इसमें शामिल कर लिया गया। वर्तमान में यहीं से रामचंद्र सिंह विधायक हैं। 

विधायक का जन्‍म लातेहार के बरवाडीह प्रखंड में स्थित मंगरा नामक एक जगह में हुआ है। उनके पिता का नाम गणपत सिंह है। राजनीति में कदम रखने से पहले वह कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए थे। 

कैसे चुने गए सर्वश्रेष्‍ठ विधायक

बीते शुक्रवार यानी कि 17 नवंबर की शाम को विधानसभा अध्‍यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्‍यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक स्‍टीफन मरांडी शामिल हुए। काफी लंबे विचार विमर्श के बाद रामचंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का स्‍थापना दिवस आज, विधायक रामचंद्र सिंह होंगे सम्‍मानित; जाने-माने सितारों की भी सजेगी महफिल