Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi Corona News: रांची में 20 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव, आज फिर एक नया मामला; जानें ताजा हाल

Ranchi Coronavirus News झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही झारखंड में आंकड़ा बढ़कर 172 पर पहुंच गया है।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Wed, 13 May 2020 05:06 PM (IST)
Hero Image
Ranchi Corona News: रांची में 20 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव, आज फिर एक नया मामला; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Coronavirus News झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 172 पर पहुंच गया है। मंगलवार को एक पर एक कुल 10 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रांची के रिम्‍स से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राजधानी की एक युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना का ताजा मामला अरगोड़ा इलाके का है। यहां संक्रमण की शिकार 20 साल की युवती है। इसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले मंगलवार को एकबार में ही हजारीबाग में छह नए मामलों की पहचान की गई। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं। जांच में कोरोना संक्रमित मिले ये मजदूर कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर आए हैं। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इधर पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में भी दो छात्रों को कोरोना संक्रमित करार दिया गया है। ये छात्र कोलकाता से आए हैं। वहीं गिरिडीह में सूरत से लौटे एक प्रवासी मजदूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस तरह पूरे दिन में अबतक 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है।

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में मंगलवार को कुल 627 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इसमें 626 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। एक केस पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इस बीच मंगलवार को एक साथ 8 मरीज रिम्‍स में रिकवर हुए हैं। ये सभी कोरोना से लड़कर जिंदगी की जंग जीतने में सफल रहे। इन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। आठ कोरोना मरीजों को संक्रमण मुक्‍त होने के बाद उन्‍हें डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।