Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: फिदायीन दस्ता तैयार करने वाला था रांची का डॉक्टर, पूरे झारखंड में आतंकवाद फैलाने की थी योजना

झारखंड की राजधानी रांची का शातिर डॉक्टर इश्तियाक देश के खिलाफ खतरनाक साजिश रचने की प्लानिंग कर रहा था। वह फिदायीन दस्ता तैयार करने वाला था। नकटा पहाड़ पर आतंकियों को आत्मघाती हमले के साथ-साथ हथियार चलाने की भी ट्रेनिंग देना चाह रहा था। वह पूरे राज्य में आतंकी गतिविधि को फैलाना चाह रहा था। लेकिन झारखंड एटीएस ने मंशा पर पानी फेर दिया।

By Dilip Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 06 Sep 2024 08:46 AM (IST)
Hero Image
फिदायीन दस्ता बनाने की तैयारी में था रांची का डॉक्टर (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अलकायदा इंडिया सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) के संदिग्ध चार आतंकियों को लेकर वापस दिल्ली लौट गई है। इन आतंकियों में इनामुल अंसारी, मोतिउर्र रहमान, शहबाज अंसारी व अल्ताफ अंसारी शामिल हैं।

डा. इश्तियाक आतंकियों की मदद से फिदायीन दस्ता तैयार करना चाहता था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इन्हें लेकर रांची के चान्हो स्थित नकटा जंगल गई थी। वहां आतंकियों के प्रस्तावित ट्रेनिंग कैंप की वीडियोग्राफी भी की और अपने साथ ले गई है। नकटा जंगल पहाड़ों से भी घिरा हुआ सुनसान क्षेत्र है। डॉ. इश्तियाक फिदायीन दस्ता तैयार करना चाहता था।

नकटा पहाड़ पर आत्मघाती हमले का भी प्रशिक्षण दिया जाना था

डॉ इश्तियाक के नेतृत्व में नकटा पहाड़ पर आतंकियों को हथियार चालन के साथ-साथ आत्मघाती हमले का भी प्रशिक्षण दिया जाना था। यहां शस्त्र चालन व लक्ष्याभ्यास के दौरान होने वाली आवाज दूर तक नहीं जा सकती थी। यही वजह है कि आतंकियों ने प्रशिक्षण केंद्र के लिए इस स्थान का चयन किया था।

पूरे राज्य में आतंक फैलाने की थी योजना

अलकायदा आतंकियों ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में यह स्वीकारी है कि उनकी योजना पूरे राज्य में आतंकवाद का मजबूत दस्ता तैयार करने का था। पूरे राज्य में एक्यूआइएस का विस्तार करना था। इस दिशा में रेडियोलोजिस्ट डा. इश्तियाक का काम भी चल रहा था।

क्लिनिक के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की कोशिश में लगा था डॉक्टर

वह अपने विभिन्न स्थानों पर खुले क्लिनिक के माध्यम से युवाओं को अपनी टीम में जोड़ने की कोशिश कर रहा था। जो उसके विश्वासपात्र बने, उन्हें राजस्थान में चल रहे अपने प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण भी दिलवाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध आतंकियों के पास से अरबी में मिले दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी जल्द ही दिल्ली में आतंकियों से पूछताछ करेगी व उनके झारखंड प्लान पर विस्तृत जानकारी लेगी। इससे राज्य में एटीएस को उस अनुरूप अपनी जांच आगे बढ़ाने में सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Doctor Murder: झारखंड में फेमस डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या, फिर जंगल में फेंकी लाश; इलाके में मचा हड़कंप

Jharkhand News: इंटरपोल की सूची में झारखंड के 3 कुख्यात बदमाशों के नाम, गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम नदारद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें