Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi Land Scam: जिस केस को जमीन विवाद बता पुलिस ने कोर्ट में दिया था क्लोजर, अब जालसाजी में करेगी चार्जशीट

जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत ईडी की जांच के दौरान रांची में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ईडी ने जालसाजी का बड़ा रैकेट पकड़ा और जांच की जद में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन भी आए जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया। जब ईडी ने इस केस में जालसाजी पकड़ी तो रांची पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर फिर से उसी केस की जांच शुरू की।

By Dilip KumarEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Wed, 09 Aug 2023 10:07 PM (IST)
Hero Image
जिस केस को जमीन विवाद बता पुलिस ने कोर्ट में दिया था क्लोजर, अब जालसाजी में करेगी चार्जशीट

राज्य ब्यूरो, रांची: जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत ईडी की जांच के दौरान रांची में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ईडी ने जालसाजी का बड़ा रैकेट पकड़ा और जांच की जद में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन भी आए, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया।

जमीन घोटाले की जांच के क्रम में ही ईडी ने चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री मामले में रांची के सदर थाने में आठ सितंबर 2022 को दर्ज कांड संख्या 399/22 में ECIR दर्ज कर अनुसंधान में जालसाजी पकड़ा।

यह वही केस है, जिसमें सदर पुलिस ने बिना जांच मामूली जमीन विवाद बताकर केस को बंद कर दिया था और कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दे दी थी।

जब ईडी ने इस केस में जालसाजी पकड़ी तो रांची पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर फिर से उसी केस की जांच शुरू की।

रांची पुलिस भी कर रही चार्जशीट की तैयारी 

जल्द ही रांची पुलिस भी इस केस में जालसाजी से संबंधित धाराओं में चार्जशीट करेगी। इसके लिए रांची पुलिस के अधिकारी ईडी के सहयोग से साक्ष्य लगभग जुटा चुके हैं।

दूसरी बार हुई पुलिस की जांच में यह केस जालसाजी की धाराओं में सत्य साबित हो चुका है। रांची पुलिस ने सदर थाने में दर्ज इस मामले से संबंधित दूसरी प्राथमिकी में भी पर्याप्त साक्ष्य जुटा चुकी है।

इस केस के सिलसिले में रांची पुलिस के अधिकारी ईडी के साथ जेल जाकर बड़गाईं अंचल के गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद का भी बयान दर्ज किए थे।

जेल में बंद कुछ अन्य आरोपितों का भी रांची पुलिस जल्द बयान लेगी। इस मामले में रांची पुलिस के वरीय अधिकारी निगरानी कर रहे है।

विष्णु अग्रवाल की है राजनेताओं से घनिष्ठता 

जमीन घोटाले में गिरफ्तार न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल से रिमांड पर ईडी की पूछताछ जारी है। रिमांड के सातवें दिन बुधवार को पूछताछ में विष्णु अग्रवाल ने कुछ और राजनेताओं से अपनी घनिष्ठता स्वीकारी है।

उसने ईडी को यह भी बताया है कि उसने अपने संपर्क व घनिष्ठता का किस तरह अपने धंधे में लाभ उठाया है। जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री के मामले में उसने अपने मददगारों की विस्तृत जानकारी ईडी को दी है। इसके आधार पर ही ईडी ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NTPC के अधिग्रहण में तीन हजार करोड़ का मुआवजा घोटाला: ईडी ने हाई कोर्ट से कहा- प्रारंभिक जांच शुरू