Move to Jagran APP

अगर आप भी EMI पर ले रहे है वाहन, तो हो जाए सावधान! साइबर अपराधी ग्राहकों को बना रहें निशाना

Cyber Crime झारखंड की राजधानी रांची के महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्विस लिमिटेड से वाहन फाइनांस कराने वाले ग्राहकों को अपना ठगी का शिकार बनाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साइबर अपराधियों ने कंपनी के वैसे ग्राहकों की सूची निकाली जिन लोगों ने उनके यहां से वाहन फाइनांस कराए है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Tue, 01 Feb 2022 12:43 PM (IST)
Hero Image
Cyber Crime: साइबर अपराधी EMI ग्राहकों को बना रहें निशाना
रांची, जासं। Cyber Crime साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपना लिया है। झारखंड की राजधानी रांची के महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्विस लिमिटेड से वाहन फाइनांस कराने वाले ग्राहकों को अपना ठगी का शिकार बनाया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनांस रांची के रीजनल लॉ ऑफिसर प्रशांत कुमार सिंह ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साइबर अपराधियों ने कंपनी के वैसे ग्राहकों की सूची निकाली, जिन लोगों ने उनके यहां से वाहन फाइनांस कराए है।

फिर ग्राहकों को फोन कर कहा कि वे कंपनी के कर्मचारी बोल रहे है। यह भी कहा कि उनका ईएमआई नहीं आ रहा है। फिर साइबर अपराधियों ने ग्राहकों को झांसे में लेकर उन्हें कहा कि अगर वे यूपीआई से ईएमआई पेमेंट करते है तो उन्हें छूट मिलेगी। इसके बाद साइबर अपराधियों ने ग्राहकों को एक लिंक भेजना शुरू किया। जिसपर यूपीआई से पेमेंट करना था।

साइबर अपराधियों के सबसे पहले झांसे में एक ग्राहक अली हुसैन अंसारी को लिया। उन्हें कंपनी से समझाने के लिए फोन आया। उनके बताए नंबर पर  अपने किश्त का ईएमआई 14 हजार रुपए यूपीआई से पेमेंट कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने ग्रामीण क्षेत्र के कई ग्राहकों को फोन कर बताया कि वे कंपनी के कर्मचारी बोल रहे है और निकटतम शाखा द्वारा उनका नंबर दिया गया है।

यह भी कहा गया कि आप यूपीआई से अपने ईएमआई अब जमा करे ईएमआई में छूट मिलेगा। कुछ ग्राहकों ने जब कंपनी में फोन कर जानकारी ली, तब कंपनी के अधिकारियों को इस गिरोह के ठगी का पता चला। इसके बाद कंपनी की ओर से चुटिया थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस मामला दर्ज कर मामला की छानबीन कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।