Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रांची नगर निगम ने पांच साल में वसूला तीन करोड़ रुपये जुर्माना, कार्रवाइ के बाद भी लोगों में नहीं बदलाव

रांची नगर निगम पिछले पांच वर्षों में तीन करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल चुका है। अकेले इसी साल शहरवासी 27 लाख रुपये जुर्माने के रूप में दे चुके हैं। मालूम हो कि शहर में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ और भवन जांच अभियान चल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Mon, 12 Dec 2022 04:32 PM (IST)
Hero Image
रांची नगर निगम पिछले पांच वर्षों में तीन करोड़ रुपये की राशि वसूल चुका है

जासं, रांची। जुर्माना दे सकते हैं लेकिन सुधर नहीं सकते। नगर निगम ने पिछले पांच वर्षों में शहरवासियों से करीब तीन करोड़ का जुर्माना वसूला है। सिर्फ इस वर्ष करीब 27 लाख जुर्माना वसूल किया गया है। इसके बावजूद शहरवासी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। नगर निगम ने बिल्डिंग मटेरियल, डस्टबिन नहीं रखने, अतिक्रमण, रोड परमिट उल्लंघन, अवैध बैनर पोस्टर, नो पार्किंग, प्लास्टिक की थैली का उपयोग, अवैध बैंक्वेट हाल संचालन को लेकर उक्त जुर्माना वसूला है।

जुर्माने के बावजूद लोग नहीं आ रहे बाज

वहीं, नगर निगम लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, लेकिन लोग मानते ही नहीं हैं। जुर्माना भरकर भी वही काम कर रहे हैं। निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ और भवन जांच अभियान शहर में लगातार चलाया जा रहा है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से जाम हटाने के लिए निगम की इंर्फोसमेंट टीम लगातार अतिक्रमण अभियान चला रही है। इस दौरान ठेला, खोमचा और फुटपाथ दुकानदार को हटाया जा रहा है। इन्हें बसाने के लिए निगम ने टाउन वेंडिग कमेटी के साथ मिलकर 14 स्थलों का चयन भी किया है।

रांची के मेन रोड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों का सामान जब्त; नगर निगम का ये सख्त निर्देश

किस वर्ष निगम ने कितना जुर्माना वसूला गया 

निगम ने वर्ष 2017 से 2022 तक लगभग तीन करोड़ जुर्माना वसूला है। वर्ष 2017-2018 में 36 लाख, 2018-2019 में 66 लाख, 2019-2020 में 68 लाख, वर्ष 2020-2021 में 37 लाख, वर्ष 2021-2022 में सबसे अधिक 50 लाख से भी जुर्माना वसूला, वही इस वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक लगभग 26 लाख जुर्माना वसूला।

Ranchi News: रांची में 200 भवनों को तोड़ने की तैयारी, नगर निगम ने बनाई कार्रवाई की योजना

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई... होल्डिंग टैक्स से 10 दिनों में वसूलेगा आठ करोड़ रुपये, बकाया पैसा नहीं देने पर खाता किया जाएगा सील

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर