Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रांची के मेन रोड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों का सामान जब्त; नगर निगम का ये सख्त निर्देश

Ranchi News रांची नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा रांची के मेन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दर्जनों दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। नगर निगम ने इसको लेकर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarUpdated: Fri, 25 Nov 2022 04:02 PM (IST)
Hero Image
Ranchi News: रांची के मेन रोड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

रांची, जासं। Ranchi News राजधानी रांची के मेन रोड में रांची नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दर्जनों दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। इसके अलावा कई वाहनों को भी जब्त किया गया जो सड़क के किनारे खड़े थे।

निगम का कहना है कि मेन रोड में फुटपाथ दुकानदारों का कब्जा हो गया था। इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था। प्रतिदिन जाम की स्थिति हो रही थी। कांटाटोली में फ्लाईओवर का निर्माण होने से मेन रोड में वाहनों को लोड बढ़ गया है। इस वजह से निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

निगम का कहना है कि फुटपाथ दुकानदारों को आदेश दिया गया है कि जो भी फिर से अपनी दुकान लगाएगा उसका सामान जब्त करने के बाद सामान वापस नहीं किया जाएगा। फुटपाथ दुकानदारों को अटल स्मृति मार्केट में दुकान दिया गया है। इसके बाद भी दुकानदार फुटपाथ पर अपनी दुकान सजाते हैं। नगर निगम ने कई दुकानदारें को चिन्हित किया है जिन्होंने अटल स्मृति मार्केट में दुकान रखने के बाद भी फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर