Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई... होल्डिंग टैक्स से 10 दिनों में वसूलेगा आठ करोड़ रुपये, बकाया पैसा नहीं देने पर खाता किया जाएगा सील

Ranchi Municipal Corporation होल्डिंग टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। नगर निगम होल्डिंग टैक्स से 10 दिनों में आठ करोड़ रुपये वसूलेगा और बकाया पैसा नहीं देने पर लोगों का खाता सील किया जाएगा।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Tue, 22 Mar 2022 12:56 PM (IST)
Hero Image
Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम होल्डिंग टैक्स से 10 दिनों में वसूलेगा आठ करोड़ रुपये

रांची, जासं। Ranchi Municipal Corporation रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। सैकड़ों बड़े बकायादारों को चिन्हित किया गया है। कई लोगों को नगर निगम ने नोटिस भेजा और 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने का आदेश दिया है। नगर निगम का कहना है कि दस दिनों में बड़े बकायादारों से आठ करोड़ रुपये वसूला जाएगा। जो भी बकायदार पैसा जमा नहीं करेंगे उनका खात सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी पैसा नहीं मिला तो उनके भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में हजारों भवन ऐसे हैं जिन्होंने होल्डिंग नंबर नहीं लिया है। उन लोगों को चिन्हित कर जल्द से जल्द होल्डिंग नंबर लेने का आदेश दिया गया है।

इसके अलावा नगर निगम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है जो निगम को बिना पैसा दिए लिए पोल और अन्य जगहों पर पोस्टर लगाकर कर अपने प्रतिष्ठान का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कई इलाकों में प्रतिषठानों को चिन्हित किया गया है। निगम सभी प्रतिष्ठानों से जुर्माना वसूलेगा और जहां जहां पोस्टर बैनर लगा हुआ है सभी को हटाया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर