Move to Jagran APP

अमृत भारत स्टेशन योजना: झारखंड के ये 20 रलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम की शुरुआत की। इसके तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें राज्य के हटिया रेलवे स्टेशन और पिस्का स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य किया जाएगा। रांची स्थित हटिया स्टेशन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधा कृष्णनन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Sun, 06 Aug 2023 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2023 04:25 PM (IST)
पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की

जागरण संवाददाता, रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम की शुरुआत की। इसके तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास किया जाएगा। 25 हजार करोड़ की लागत से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें राज्य के हटिया रेलवे स्टेशन और पिस्का स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य किया जाएगा।

रांची स्थित हटिया स्टेशन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधा कृष्णनन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही सांसद संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, मंत्री चंपई सोरेन सहित रेलवे के वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।

'1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड' 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित किया। प्रधामंत्री मोदी ने कहा कि भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा।

'वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बढ़ी'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बढ़ी है। भारत को लेकर दुनिया की सोच भी बदली है। अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक एक बेहतर अनुभव देने का प्रयास है। हर अमृत स्टेशन शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपये से 34 स्टेशन का कायाकल्प होने वाला है। महाराष्ट्र में 44 स्टेशन के विकास के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। राजस्थान में भी कई प्रमुख स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आज स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। इसका हजारों युवाओं ने लाभ उठाया है।

'हटिया स्टेशन पर मिलगी वर्ल्ड क्लास सुविधा'

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि हटिया स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन और पिस्का स्टेशन को आनंद विहार स्टेशन के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। हटिया स्टेशन पर 355 करोड़ रुपये और 27 करोड़ रुपये पिस्का स्टेशन पर खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत 1309 स्टेशनों का विकास किया जाना है, इसमें झारखंड के 57 स्टेशन शामिल हैं। रांची रेल मंडल के 15 स्टेशन हैं, जहां स्टेशनों पर कई सुविधाएं यात्रियों को देखते हुए शुरू किया जाएगा। इसमें झारखंड के 12 और तीन पश्चिम बंगाल के हैं।

पहले चरण में इतने स्टेशन होंगे विकसित

पहले चरण में 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास हुआ है। इसमें 20 स्टेशन हैं। इसमें बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, कुमारडुबी, एनएससीबी जंक्शन गोमो, घाटशिला, गढ़वा टाउन, नगर उटारी, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, कोडरमा जंक्शन, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, हटिया, पिस्का, साहिबगंज, राजखरसवां , मनोहरपुर शामिल हैं।

जहां इच्छा है, वहां राह है- राज्यपाल

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अगर इच्छा है, तो राह है। यही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र है। हर कोई जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से पहले रेलवे स्टेशनों और रेलमार्गों की स्थिति क्या थी और अब क्या है। अब सभी स्टेशन साफ-सुथरे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयास का अब सराहना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गरीबी मिटाने के लिए आर्थिक विकास जरूरी है। हमें इसका समर्थन करने और इसके साथ खड़े रहने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.