Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi: झुंड से भटके हाथी ने दो दिन में सात लोगों की ली जान, इटकी में तीन को उतारा मौत के घाट, धारा 144 लागू

जिले के इटकी थाना क्षेत्र के चचगुरा व मोरो बोडेया में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। इटकी में जंगली हाथी द्वारा तीन लोंगों मौत के बाद जिला प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Tue, 21 Feb 2023 06:25 PM (IST)
Hero Image
झुंड से भटका हाथी ने 24 घन्टे में ली सात लोगों की जान

रांची, जागरण संवाददाता: जिले के इटकी थाना क्षेत्र के चचगुरा व मोरो बोडेया में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। जबकि सोमवार को इसी हाथी ने लोहरदगा के भंडरा में चार लोगों की जान ले ली थी। लोहरदगा से खदेड़े जाने के बाद यह इटकी में घुस आया है।

प्रखंड में धारा 144 लागू

इटकी में जंगली हाथी द्वारा तीन लोंगों मौत के बाद जिला प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है। धारा 144 मंगलवार सुबह 11 बजे से अगले आदेश तक के लिए लागू रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि भीड़ में शामिल ग्रामीणों द्वारा हाथियों के झुंड के पास आकर उन्हें भगाने का प्रयास किए जाने से जान-माल की क्षति की आशंका है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू किया है।

हाथी ने तीन लोगों की ली जान

चचगुरा करमटोली में जंगली हाथी ने 52 वर्षीय पुनई उरांव को कुचल कर मार डाला। हाथी देखने गए चचगुरा के ही गोयंदा उरांव को सैकड़ों लोगों के बीच दौड़ाकर हाथी ने मार डाला।

इधर गढ़गांव चुंका टोंगरी में राधवा देवी को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के सेवा सदन ले जाया गया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इससे पहले मोरो बोडेया के सुखवीर किंडो को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला और एक व्यक्ति एतवा उरांव को घायल कर दिया था।

भंडरा में हाथी ने चार लोगों की ली जान

भंडरा थाना क्षेत्र के लड़ाई टंगरा में सोमवार की अहले सुबह जंगली हाथी ने तीन लोगों को पटक-पटक कर मौत का घाट उतार दिया, जबकि एक को शाम में लौटते वक्त कुचल दिया था। जंगली हाथी द्वारा चार लोगों को मारे जाने के बाद ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है।

घटना के बाद वन विभाग और भंडरा थाना पुलिस ने लड़ाई टंगरा पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।