Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi: जून के अंत तक शुरू हो सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल रन में 23 मिनट पहले पहुंची थी ट्रेन

झारखंड वासियों को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने वाला है। इस ट्रेन का ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। झारखंड के लोग जल्द ही भारत की इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे।

By Mohit TripathiEdited By: Mohit TripathiUpdated: Tue, 13 Jun 2023 11:59 PM (IST)
Hero Image
कैटरिंग की सेवा के लिए यात्रियों को देना होगी अतिरिक्त पैसा

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड वासियों को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने वाला है। इस ट्रेन का ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। झारखंड के लोग जल्द ही भारत की इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे।

रांची से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास लिए 1760 रुपये तो चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे। इसमें कैटरिंग की दर नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा अनुसार खाने का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

ट्रेन में कुल आठ कोच, हर कोच में 78 सीट

ट्रेन में कुल आठ कोच हैं। प्रत्येक कोच में 78-78 सीटें हैं। ट्रेन का परिचालन शुरू करने को लेकर अबतक किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि जून के अंतिम हफ्ते में या जुलाई में इसका परिचालन शुरू हो सकता है। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव की जिम्मेदारी पटना को ही मिली है।

रांची से पटना के बीच की दूरी 378 किलोमीटर है, सोमवार को ट्रायल रन में इस दूरी को तय करने में ट्रेन को पौने छह घंटे का वक्त लगा था। सोमवार को हुए ट्रायल रन में वंदे भारत एक्सप्रेस समय से 23 मिनट पहले पहुंची थी।

110 किलाेमीटर की गति से दौड़ी थी ट्रेन

ट्रायल रन के दौरान पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस क पटना से गया के बीच में अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, गया से बरकाकाना के बीच 90 किमी और बरकाकाना से रांची के बीच वंदे भारत की गति 80 किमी प्रति घंटा रही। 

रेलवे ने ट्रायल रन में पटना से गया के बीच 130 किमी प्रति घंटे और गया से रांची के बीच अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाने का फैसला किया था। वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन की अधिकतम गति सीमा 160 किमी प्रति घंटा है।

इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। इसमें बिहार के जहानाबाद, गया, झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा में ठहराव दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है, शेष चार स्टेशनों पर ठहराव का समय तय किया जाना है।