Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बना दी...', केंद्र सरकार पर जमकर बरसे झारखंड कांग्रेस प्रभारी

भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पहुंचे। इस दौरान अविनाश पांडेय ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बना दी है। देश में जितने भी गैर भाजपाई दल हैं उन्हें किसी न किसी तरीके से परेशान किया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Shashank ShekharUpdated: Thu, 07 Sep 2023 05:26 PM (IST)
Hero Image
'भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बना दी- अविनाश पांडेय (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची: राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इसी मौके पर राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बना दी है। वहीं, कांग्रेस ने लोगों के बीच सद्भावना, प्रेम और भाईचारे का संदेश को पहुंचाने का काम कर रही है। हम लोग राहुल गांधी का संदेश आम लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। इसी को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

गैर भाजपाई पार्टियों को परेशान किया जा रहा: अविनाश पांडेय

भाजपा के भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए गए सवाल पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि देश में जितने भी गैर भाजपाई पार्टियां हैं उन्हें किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को इस अनकही स्थिति बचाने के लिए और आर्थिक दुर्दशा की बातों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसियों की जांच पर अविनाश पांडेय ने कहा कि आश्चर्य हो रहा है कि भाजपा इस तरह का सवाल कैसे कर सकती है। दरअसल, उनकी असलियत जब लोगों के सामने आ गई है तो वह कुछ न कुछ बयान देखकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: G20 Summit : जी-20 सम्मेलन के चलते गाजियाबाद में रुकेंगी रांची राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें सूची

जनता को बेवकूफ बना रही भाजपाः अविनाश पांडेय

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जब-जब ऐसा लगा कि देश की जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, गुलाम समझा जा रहा है तब–तब कांग्रेस ने ऐसी ताकतों का विरोध किया है। आज जिस प्रकार से एक अनकही आपातकालीन स्थिति है उससे राजनीतिक स्तर गिर रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे निजात दिलाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता जन-जन को जागरुक कर रहे हैं।

हमारी कोशिश अपातकाल स्थिति से बाहर निकालना: अविनाश 

उन्होंने कहा कि ये लोग बता रहे हैं कि किन कारणों से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देश को आपातकालीन स्थिति से बचाने के लिए अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।

अविनाश पांडेय ने कहा कि जिस तरह से देश की राजनीति की स्थिति गिर रही है उससे निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के नेतृत्व में हम लोगों ने लोगों को एकजुट करने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें:Jharkhand Cabinet: थर्ड जेंडर को OBC श्रेणी में मिलेगा आरक्षण का लाभ, एक हजार की मासिक सहायता राशि भी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर