Move to Jagran APP

रांची रेलवे स्टेशन के इस भव्य रूप को देख इतराएंगे आप

रांची रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा है। स्टेशन बिल्डिंग को सजाया जा रहा है। न केवल दीवारों का रंग-रोगन किया गया है बल्कि पूरे परिसर में काम किया जा रहा है। वहीं स्टेशन का दूसरा इंट्री गेट भी होगा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 07 Feb 2019 06:27 AM (IST)
Hero Image
रांची रेलवे स्टेशन के इस भव्य रूप को देख इतराएंगे आप

जागरण संवाददाता, रांची : रांची रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा है। स्टेशन बिल्डिंग को इस तरह रेनोवेट किया जा रहा है कि सहसा आप इसे देख कर चौंक जाएं। किसी मॉल का लुक लिए रांची रेलवे स्टेशन जोहार के साथ आपका स्वागत करेगा। यही नहीं स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई गईं हैं। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि स्टेशन पर दूसरे गेट से भी इंट्री हो सकेगी। महज दो सप्ताह में यह गेट यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रहा है। इस गेट के खुलने से स्टेशन परिसर में जाम नहीं लगेगा। एचईसी, हिनू, डोरंडा से आने वाले यात्री स्टेशन के दूसरे गेट से इंट्री कर सकेंगे। जबकि सुजाता चौक,अलबर्ट एक्का चौक, रातू रोड और बूटी मोड़ से आने वाले यात्री पूर्व की भांति स्टेशन पहले इंट्री गेट से आएंगे। लगाए जाएंगे छह एस्क्लेटर : निर्माण कार्य के दूसरे फेज में जल्द ही छह एस्क्लेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन के पहले और दूसरे गेट पर इसकी व्यवस्था होगी। इसके अलावा चौथे और पांचवे प्लेटफॉर्म एस्क्लेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए एक छत के नीचे सारी सुविधा दी जाएगी। इन सभी सुविधाओं को 30 जून 2019 तक पूर्ण कर लेना है। दूसरे इंट्री गेट पर की गई टिकट काउंटर की व्यवस्था :

दूसरे इंट्री गेट पर पार्किंग के साथ-साथ टिकट काउंटर भी रहेगा। सड़कें भी चौड़ी की गईं हैं ताकि यात्रियों को आने में परेशानी न हो। फुटओवरब्रिज की बढ़ाई जाएगी लंबाई : पार्किंग से लेकर वेटिंग हॉल तक बड़े स्तर पर तैयार किया जाएंगे। फुटओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाई जाएगी। कई अन्य सुविधाएं जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर काम तीन चरणों में होगा। इसके लिए तिथि का भी निर्धारण कर दिया गया है। चरणबद्ध तरीके से कार्यों का बंटवारा किया गया है। दुर्गा पूजा स्थल पर की गई पार्किंग की व्यवस्था : रांची रेलवे स्टेशन पर अमूमन पार्किंग को लेकर समस्या बनी रहती है। कारण वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पा‌िर्र्कग स्थल भी छोटा हो जाता है। स्टेशन पर दो या तीन ट्रेन आने पर परेशानी और भी बढ़ जाती है। इसलिए दुर्गापूजा स्थल तक इसका विस्तार किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की सतह को दी जाएगी ऊंचाई :

प्लेटफॉर्म नंबर एक की सतह ऊंचाई दी जाएगी। क्योंकि प्लेटफॉर्म की ऊंचाई नीचे होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने पर परेशानी होती है। कई बार तो यात्रियों के संग दुर्घटना भी हो चुकी है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में होगा। एसी एक्जीक्यूटिव लांज का होगा निर्माण : यात्रियों के लिए स्टेशन पर एसी एग्जीक्यूटिव लांज का निर्माण किया जाएगा। जहां, यात्रियों के आराम की सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही वेटिंग हॉल को भी बड़ा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। चरणबद्ध तरीके से हो रहा काम

एसी एक्जीक्यूटिव का निर्माण

स्टेशन बिल्डिंग

स्टेशन की दक्षिण दिशा से प्रवेश द्वार

स्टेशन के मुख्य द्वार यानि कॉनकोर्स का निर्माण

वेटिंग हॉल को बड़ा स्वरूप देना

फुट ओवरब्रिज को विस्तार देना

पार्क्रिंग स्थल को विस्तार देना

प्लेटफॉर्म नंबर एक की सतह को ऊंचाई देना

फॉल्स सिलिंग रांची रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है, जहां यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। इसी माह इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। '

नीरज कुमार

सीपीआरओ, रांची रेलवे मंडल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।