Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi Road Accident: काल बनकर आये मिनी ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत; युवती घायल

रांची में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मिनी ट्रक की टक्कर से बाइकसवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान खलारी जामुनदोहर निवासी दिहाड़ी मजदूर 24 वर्षीय विजय लोहरा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार शाम विजय अपनी मोटरसाइकिल से चामा की ओर से मैकलुस्कीगंज होते हुए खलारी आ रहा था।

By Dhirendra PrasadEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Thu, 31 Aug 2023 02:24 AM (IST)
Hero Image
काल बनकर आये मिनी ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत; युवती घायल

जागरण संवाददाता, खलारी: रांची में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मिनी ट्रक की टक्कर से बाइकसवार की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान खलारी जामुनदोहर निवासी दिहाड़ी मजदूर 24 वर्षीय विजय लोहरा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।

घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार शाम विजय अपनी मोटरसाइकिल से चामा की ओर से मैकलुस्कीगंज होते हुए खलारी आ रहा था।

आयशर मिनी ट्रक ने मारी टक्कर

उसके साथ जेहलीटांड़ खलारी की एक लड़की एंजल सिंह भी मोटरसाइकिल पर बैठी हुई थी। इसी बीच चामा-मैकलुस्कीगंज रोड में विपरीत दिशा से आते हुए आइशर कंपनी के एक मिनी ट्रक संख्या जेएच 01ईआर/512 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्धटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को रिम्स ले जाया गया। रिम्स पहुंचने पर विजय लोहरा को मृत घोषित कर दिया गया।

युवती की हालत गंभीर

वहीं एंजल सिंह की हालत अभी भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। इधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया।

ट्रक को पुलिस ले आई है। विजय के घर वालों ने बताया कि विजय की पत्नी को राखी बांधने मायके जाना था। विजय अपनी पत्नी को चतरा का बस पकड़वाने के लिए चंदवा बस स्टैंड पहुंचाने गया था, वहीं से वापस खलारी लौट रहा था। विजय लोहारा की दो छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

विश्रामपुर मुखिया दीपमाला कुमारी ने विजय लोहरा की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से उसके आश्रितों के लिए मुआवजा की मांग की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें