Move to Jagran APP

Jharkhand Education: रांची विश्वविद्यालय के Radio Khanchi 90.4 FM को मिला नया प्रोजेक्ट, अब मिलेगी ये अहम जानकारी

Jharkhand Education News रांची विश्वविद्यालय के रेडियो खांची 90.4 एफएम को नया प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट कामन वेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फार एशिया नई दिल्ली तथा मिनिस्ट्री आफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज क्लस्टर नई दिल्ली द्वारा रेडियो खांची को प्रदान किया गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Mon, 14 Feb 2022 10:00 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Education News: रांची विश्वविद्यालय के रेडियो खांची 90.4 एफएम को मिला नया प्रोजेक्ट

रांची, जासं। Jharkhand Education News रेडियो खांची 90.4 एफएम अपने स्थापना काल 2020 से लेकर निरंतर सफलता की नई कहानी गढ़ रहा है। इसी क्रम में इसे 13वां प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। जिसका विषय है बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए श्रोताओं को उसके प्रोडक्ट और करियर स्कोप के बारे में जानकारी देना। यह प्रोजेक्ट कामन वेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फार एशिया नई दिल्ली तथा मिनिस्ट्री आफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज क्लस्टर नई दिल्ली द्वारा रेडियो खांची को प्रदान किया गया है।

यह प्रोजेक्ट डेढ़ महीने के लिए है। जिसके अंतर्गत रेडियो खांची 90.4 एफएम बांस उत्पादों से जुड़ा 6 एपिसोड का निर्माण एवं प्रसारण कार्य करेगा। प्रोजेक्ट प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन में खासा भी उत्साह है।

रेडियो से जुड़े शोध कार्यों के नए विचारों को श्रोताओं तक कर रहा है प्रस्तुत

इसी क्रम में रांची विवि की कुलपति प्रोफेसर डा कामिनी कुमार ने कहा कि रेडियो खांची निरंतर रेडियो कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण ही नहीं कर रहा है, बल्कि रेडियो से जुड़े शोध कार्यों के नए विचारों को श्रोताओं तक प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि बांस उद्योग झारखंड में बहुत तेजी से फल फूल रहा है और लोग बांस के बने उत्पादों से अपने घर को सुसज्जित कर रहे हैं। इस क्षेत्र में स्वरोजगार से झारखंड के युवा अपनी राष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं।

बांस आधारित उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

रेडियो खांची 90.4 एफएम प्रसारण में युवाओं को इस कार्य की विस्तृत जानकारी भी प्रदान करेगा। शोध आधारित विषय का प्रकाशन भी किया जाएगा। रेडियो खांची 90.4 एफएम के निदेशक डा आनंद कुमार ठाकुर ने बताया कि झारखंड में पहली बार किसी एफएम रेडियो को बांस आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रेडियो प्रोजेक्ट मिला है। इसके अंतर्गत फील्ड विजिट कर जहां बांस से घरेलू सामानों का निर्माण किया जा रहा है के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं से इसमें करियर संबंधित समस्याओं का समाधान भी बताया जाएगा। इससे पूर्व रेडियो खांची 90.4 एफएम को कोरोना से बचाव, पोषण, फेक न्यूज से बचाव, विज्ञान एवं तकनीकी तकनीकी इनोवेशन पालिसी, योग से संबंधित विषयों पर 12 प्रोजेक्ट और यूनेस्को द्वारा रेडियो फैलोशिप प्रदान किया जा चुका है।

इन लोगों ने की प्रसन्नता जाहिर

इन्होंने प्रसन्नता जाहिर की रांची विवि के कुलसचिव डा मुकुल चंद्र मेहता, पूर्व कुलपति डा रमेश पांडेय, पूर्व डीन साइंस डा ज्योति कुमार, डीएसडब्ल्यू डा राजकुमार शर्मा, उप कुलसचिव डा प्रीतम कुमार, परीक्षा नियंत्रक डा आशीष झा, सीसीडीसी डा राजेश कुमार, सहायक कुलसचिव डा राजीव कुमार सिंह, प्राक्टर प्रो टीएन साहु, उप कुलसचिव अजय लकरा, इंचार्ज लीगल डा बीआर झा ने प्रसन्नता जाहिर की है। वहीं कार्यक्रम के निर्माण में प्रदीप कुमार, वैभवी कुमारी, शानू टोपनो, रंजन कुमार और शिल्पी कुमारी की अहम भूमिका रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें