Move to Jagran APP

Vande Bharat Train: 132 की रफ्तार से सरपट दौड़ी रांची-वाराणसी वंदे भारत, पढ़ें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

Ranchi Varanasi Vande Bharat रांची से वाराणसी के बीच सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने देश में कुल दस वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया। रांची स्टेशन पर सादे समारोह के बीच बीच सुबह 9.38 बजे ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।

By Shakti Singh Edited By: Shashank Shekhar Published: Tue, 12 Mar 2024 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2024 06:09 PM (IST)
Vande Bharat Train: 132 की रफ्तार से सरपट दौड़ी रांची-वाराणसी वंदे भारत, पढ़ें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi Varanasi Vande Bharat रांची से वाराणसी के बीच सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने देश में कुल दस वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया।

रांची स्टेशन पर सादे समारोह के बीच बीच सुबह 9.38 बजे ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। अपने निर्धारित समय से 38 मिनट विलंब से ट्रेन का परिचालन हुआ। ट्रेन 132 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रैक पर दौड़ी।

उद्घाटन के इस कार्यक्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, समीर उरांव, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक सीपी सिंह, विधायक कोचे मुंडा, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा और डीआरएम जसमीत बिंद्रा उपिस्थत थे।

झारखंड को यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन- राज्यपाल 

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड को यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन एवं रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन प्रदान किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

विकास का लाभ विभिन्न सतहों पर दिख रहा है, लोगों के जीवन-स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। उनके विकास व कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं संचालित हैं। रेल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है व रेल समय पर स्टेशन पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर नागरिक सुविधा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में रेल सुविधाओं में बहुत तेज गति से विस्तार हुआ है।

केंद्र ट्रेन से झारखंड को जोड़ रहा, हम ग्राम गाड़ी योजना से- मंत्री

परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के के माध्यम से झारखंड को जोड़ रहा है, उसी तरह झारखंड सरकार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से दूर दराज के क्षेत्रों व प्रखंडों को रांची से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने रेल को लेकर जो घोषणाएं की थी, सभी पूरी हुई। वे बधाई के पात्र हैं।

तीन दिन लोहरदगा-टोरी होकर चले वंदे भारत ट्रेन- राज्यसभा सांसद

राज्यसभा सांसद आदित्य कुमार साहू ने कहा कि रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन को तीन दिन लोहरदगा-टोरी लाइन होकर चलानी चाहिए। साथ ही गरीब लोगों के लिए सुविधा इस ट्रेन में मिलनी चाहिए। समीर उरांव ने कहा कि नागरिक सुविधाओं केा प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। मोदी ने गारंटी दी है और देने का भी काम कर रहे हैं।

ट्रेन में बच्चें अपने साथ वंदे भारत, चंद्रयान, सशक्त भारत सहित पर्यावरण संरक्षण की तस्वीर और पोस्टर बनाकर जागरूक करने का काम कर रहे थे। ट्रेन में लगभग 100 स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे। यात्रा में रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत का सात स्टेशनों पर ठहराव व स्वागत हुआ।

ये भी पढ़ें- 

Ranchi-Varanasi Vande Bharat: क्‍या है रूट और समय? पढ़ें रांची-बनारस वंदे भारत की पूरी डिटेल, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Train News: झारखंड के इस शहर के लिए ट्रेन की मांग तेज, रेल मंत्रालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.