Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड में चुनाव से पहले BJP का मास्टर स्ट्रोक, रविंद्र राय को बनाया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। बीजेपी ने डॉ. रविंद्र कुमार राय को बीजेपी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि रविंद्र कुमार राय पूर्व में सांसद रहे हैं। बीते दिनों रविंद्र कुमार राय के जेएमएम में जाने की अफवाह भी उड़ी थी। लेकिन अब इस जिम्मेदारी के बाद अफवाह पर विराम लग गया है।

By Pradeep singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 26 Oct 2024 12:54 PM (IST)
Hero Image
झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने रविंद्र कुमार राय (जागरण)
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। बीजेपी ने डॉ. रविंद्र कुमार राय को बीजेपी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि रविंद्र कुमार राय पूर्व में सांसद रहे हैं। बीते दिनों रविंद्र कुमार राय के जेएमएम में जाने की अफवाह भी उड़ी थी।

डॉ रविंद्र राय झारखंड भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब बाबूलाल मरांडी ने भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाई थी, तब उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी थी। लेकिन कुछ समय बाद वह फिर भाजपा में लौट आए थे। डॉ रविंद्र राय कोडरमा से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं। उन्हें झारखंड में कद्दावर नेता माना जाता है।

झारखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक

झारखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक में नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश से बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय को स्टार प्रचारक बनाया गया है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, जामताड़ा से चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री और चाईबासा से प्रत्याशी चम्पाई सोरेन भी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी राज्य में स्टार प्रचारक होंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में स्वभाविक तौर पर है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो और बंगाल भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

प्रदेश कमेटी के नेताओं से उपर रवींद्र राय का नाम भाजपा के केंद्रीय मुख्यलय की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रवींद्र राय का नाम ग्यारहवें नंबर पर है। प्रदेश के नेताओं में बाबूलाल मरांडी और अमर कुमार बाउरी के बाद उन्हीं का नाम है।

जबकि चुनाव प्रचार टीम के संयोजक विद्युत वरण महतो का नाम 30वें नंबर पर है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू का नाम भी इस सूची में है। इन सब नेताओं के जरिए भाजपा आक्रामक प्रचार करने की योजना बनाई है। बता दें कि झारखंड में असम के सीएम हिमंत सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाल रखा है।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election 2024: कौन हैं झारखंड में BJP को धोखा देने वाले 6 बड़े नेता? एक दे चुके चंपई को कड़ी टक्कर

Jharkhand Election 2024: मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे विधानसभा चुनाव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।